एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कैसे करें ट्रेविस हेड को आउट? टीम इंडिया के सबसे बड़े 'दुश्मन' ने खुद खोला राज

Travis Head Centuries: ट्रेविस हेड ने ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 152 रन की शतकीय पारी खेली थी. जानें उन्होंने खुद को आउट किए जाने के सवाल पर क्या जवाब दिया है?

Travis Head vs India: ट्रेविस हेड पिछले करीब 2 साल से टीम इंडिया के सबसे बड़े 'दुश्मन' बने रहे हैं. वो ट्रेविस हेड ही थे, जिनकी शतकीय पारी के कारण भारतीय टीम को 2023 वर्ल्ड कप और उसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा था. अब ब्रिसबेन टेस्ट में भी उन्होंने 152 रन की पारी खेलकर भारत को जीत से दूर धकेलने का काम किया है. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने हेड से उन्हें आउट करने का सीक्रेट पूछा. इस पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बेहद ही शानदार जवाब दिया है.

एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने ट्रेविस हेड से पूछा कि पूरा भारतवर्ष इस सवाल का जवाब जानने का इच्छुक है कि उनके खिलाफ गेंदबाजी कैसे की जाए. हरभजन ने यह भी पूछा कि आखिर उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ इतने रन बनाना क्यों पसंद है? इसके जवाब में हेड ने बताया कि वो ब्रिसबेन टेस्ट जिस तरह से खेले उसपर उन्हें गर्व महसूस होता है.

ट्रेविस हेड को आउट करने का तोड़?

ट्रेविस हेड ने बताया, "मैंने पहले भी कहा है, हम भारत के खिलाफ इतना क्रिकेट खेल चुके हैं कि सफलता का एक ब्लूप्रिंट तैयार कर सकते हैं. मेरे अनुसार टीम इंडिया बहुत बढ़िया प्लानिंग करके आई थी, मैं काफी समय तक दबाव महसूस कर रहा था. मैंने दबाव की स्थिति में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ जैसा खेल दिखाया, मैं उससे बहुत खुश हूं."

ट्रेविस हेड ने इस बात पर भी खुशी जताई कि वो रवींद्र जडेजा की ज्यादा बाउंस लेती स्पिन गेंदों को अच्छे से खेल पाए. उन्होंने कहा, "मेरी रणनीति एक बार फिर सफल रही. जब मुझे दोबारा मौका मिलेगा तो फिर से एक नई शुरुआत करना चाहूंगा." बताते चलें कि ट्रेविस हेड ने इसी सीरीज में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वहीं मौजूदा बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वो 2 शतक और एक फिफ्टी भी लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: ब्रिसबेन में भारत के सामने मुश्किल स्कोर, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 445 रन; बुमराह ने झटके 6 विकेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget