एक्सप्लोरर

Tea Report India vs Australia: चायकाल तक टीम इंडिया ने गंवाए छह विकेट, पुजारा डटे

India vs Australia भारतीय टीम यहां एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को संकट में है. मेहमान टीम ने चायकाल तक अपने छह विकेट 143 रनों पर ही खो दिए हैं.

भारतीय टीम यहां एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को संकट में है. मेहमान टीम ने चायकाल तक अपने छह विकेट 143 रनों पर ही खो दिए हैं.

दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 46 और रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

इस सीरीज में फेवरेट का तमगा लेकर उतरी भारत अभी तक आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने नतमस्तक दिखी है. उसका सम्मानजनक स्कोर हासिल करना भी मुश्किल लग रहा है. पुजारा ने एक छोर संभाले रखा है लेकिन दूसरे छोर से उन्हें लंबा साथ देने वाला साथी नहीं मिला है. रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने जरूर कुछ देर उनका साथ दिया लेकिन यह दोनों अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए.

एक समय भारत ने पहले सत्र में ही 41 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे. यहां से 11 महीनों बाद टेस्ट में वापसी कर रहे रोहित (37) और पुजारा ने टीम को थोड़ी देर तक संभाले रखा. पहले सत्र में इन दोनों ने भारत को पांचवां झटका नहीं लगने दिया लेकिन दूसरे सत्र में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे रोहित, नाथन लॉयन पर हावी होने के प्रयास में गैरजरूरी शॉट खेल अपना विकेट खो बैठे.

रोहित का विकेट 86 के कुल स्कोर पर गिरा. रोहित ने लॉयन की गेंद को छक्के के लिए मारना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और पदार्पण कर रहे मार्कस हैरिस ने उनका कैच पकड़ लिया.

यहां से युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (25) ने विकेट पर पैर जमा पुजारा के साथ छठे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. पंत ने अपने अंदाज के अनुकूल तेजी से रन बनाए और आस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज मिशेल स्टार्क तथा कमिंस पर मौका मिलने पर अच्छे प्रहार किए.

पंत हालांकि लॉयन की फिरकी को संभाल नहीं पाए. 127 के कुल स्कोर पर लॉयन की एक खूबसूरत गेंद पंत के बल्ले का बहारी किनारा लेकर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में जा समाई. पंत ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का लगाया.

वहीं पुजारा संभलते हुए बेहद धीमा खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक अपनी पारी में 141 गेंद खेलीं हैं और चार चौके लगाए हैं.

इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उनके बल्लेबाज कप्तान के फैसले पर खरे नहीं उतर सके. फॉर्म से जूझ रही मुरली विजय (11) और लोकेश राहुल (2) की सलामी जोड़ी 15 के कुल स्कोर तक पवेलियन में बैठ चुकी थी.

जोश हेजलवुड ने राहुल को आउट कर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई तो वहीं स्टार्क ने विजय को अपना शिकार बनाया.

इस सीरीज से पहले कोहली की बल्लेबाजी को लेकर काफी सकारात्मक बातें कहीं गई थीए लेकिन यह दिग्गज बल्लेबाज पहली पारी में सिर्फ तीन रन ही बना सका. 19 के कुल स्कोर पर कमिंस की गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा.

टीम के उप.कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) एक बार फिर विफल रहे और 41 के कुल स्कोर पर हेजलवुड का दूसरा शिकार बने.

आस्ट्रेलिया के लिए अभी तक हेजलवुड और लॉयन ने दो-दो विेकेट अपने नाम किए हैं. स्टार्क, कमिंस को एक-एक सफलता मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget