एक्सप्लोरर

ताहिर ने हासिल किया खास मुकाम, साउथ अफ्रीका के लिए 100 वनडे खेलने वाले दूसरे स्पिनर बने

ताहिर ने पाकिस्तान के लिए अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका की ओऱ से की.

World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर इमरान ताहिर ने वर्ल्ड कप के दोनों मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी की है. इमरान ताहिर ने दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही एक बेहद ही खास कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल ताहिर अफ्रीका के लिए 100 वनडे खेलने वाले दूसरे स्पिनर बने हैं. ताहिर से पहले सिर्फ निकी बोए ही ऐसे स्पिनर रहे हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 100 से अधिक एकदिवसीय मैच खेले हैं. चालीस साल के ताहिर मौजूदा विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. दूसरे मैच में मैदान पर उतरते ही ताहिर ये बेहद ही खास कीर्तिमान हासिल करने में कामयाब रहे. पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे ताहिर ने 1998 में अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका में जा बसे. ताहिर ने मैच से पहले कहा, ''यह शानदार अनुभूति है. मैंने अपना पहला एकदिवसीय 2011 विश्व कप में खेला था और जब पीछे मुड़ कर देखता हूं तो मेरी यात्रा शानदार रही है.'' एकदिवसीय में 31 के स्ट्राइक रेट से 164 विकेट चटकाने वाले ताहिर ने कहा, ''हमेशा से यह मेरा सपना था लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि दक्षिण अफ्रीका के लिए 100वां मैच खेलूंगा.'' ताहिर सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं. उनके नाम एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकार्ड है. उन्होंने 15 जून 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 रन देकर सात विकेट लिये थे. ताहिर इसे साथ ही गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान किसी विश्व कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget