एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया से बदला पूरा, अब इंग्लैंड की बारी... सेमीफाइनल में पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगा भारत!

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 52वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पुराना बदला ले लिया. अब सेमीफाइल में मेन इन ब्लू इंग्लैंड से हिसाब चुकता करना चाहेगी.

IND vs ENG T20 World Cup 2024 Semi Final: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी. सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. भारत और इंग्लैंड की टीमें 27 जून को खेले जाने वाले टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. सेमीफाइनल में जाने से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया से बदला लिया और अब इंग्लैंड से पुराना हिसाब चुकता करने की बारी है. तो क्या है पुराना हिसाब? आइए जानते हैं. 

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में हराकर उस हार का बदला ले लिया. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा. अब इंग्लैंड से बदला लेने की बारी है. 

इंग्लैंड से लेना है 10 विकेट की हार का बदला 

इससे पहले यानी 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत के लिए काल बनी थी. इस विश्व कप में भी इत्तेफाक से भारत को सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ ही खेलना है. पिछले वर्ल्ड कप की बात करें तो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर खेले गए टी20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था. इस बार टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. 

एडिलेड ओवल में खेले गए उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 170 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी. इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 80* और उनके साथ ओपनिंग पर उतरे एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 86* रन बनाए थे. 

इस बार गुयाना में होगा भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल

गौरतलब है कि इस बार यानी 2024 के टी20 विश्व में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 27 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी. हालांकि लोकल टाइमिंग के अनुसार मुकाबला सुबह साढ़े 10 से शुरू होगा. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं अर्शदीप सिंह, लाजवाब हैं आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget