एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं अर्शदीप सिंह, लाजवाब हैं आंकड़ें

Arshdeep Singh: इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के फजलउल्लाह फारूखी के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं.

Most Wickets In T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया. इस जीत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बना सका. भारत के लिए रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में दम दिखाया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस गेंदबाज ने डेविड वॉर्नर के अलावा टिम डेविड और मैथ्यू वेड को आउट किया.

वहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के फजलउल्लाह फारूखी के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. इन दोनों गेंदबाजों के नाम बराबर 15-15 विकेट दर्ज है. इसके बाद बांग्लादेश के रिशाद हौसेन हैं. इस खिलाड़ी के नाम 14 मैचों में 13.86 की एवरेज से 15 विकेट दर्ज हैं. ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा और वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने बराबर 13-13 खिलाड़ियों को आउट किया है. इस तरह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की फेहरिस्त में महज अर्शदीप सिंह का नाम शुमार है.

बताते चलें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के जड़े. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया. भारत के 205 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बना सका. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर ट्रेविस हेड ने 43 गेंदों पर 76 रन बनाए, लेकिन कंगारूओं को जीत दिलाने में नाकाम रहे.

ये भी पढ़ें-

T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद मोहम्मद नबी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget