एक्सप्लोरर

T20 World Cup: रैंकिंग से लेकर इस साल की परफॉर्मेंस तक, जानें सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के खास आंकड़े

T20 WC 2022 Semis: टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबलों में पाकिस्तान की टक्कर न्यूजीलैंड और भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी.

T20 WC Semifinalist: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए चारों टीमें तय हो चुकी हैं. ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने क्वालिफाई किया है. वहीं ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान ने जगह बनाई है. इन चार में से किस के सिर चैंपियन का ताज सजेगा, यह फैसला तो 13 नवंबर को होगा लेकिन इन चारों टीमों के इस साल के परफॉर्मेंस को देखें तो कहा जा सकता है कि जंग बेहद रोमांचक होने वाली है.

इस साल न्यूजीलैंड का सक्सेस रेट बाकी तीन सेमीफाइनलिस्ट से बहुत ज्यादा है, हालांकि रैंकिंग में वह इन तीनों से बहुत पीछे है. कीवी टीम ने ने इस साल 79% टी-20 मुकाबले जीते हैं, टी20 रैंकिंग में वह पांचवें पायदान पर है. इंडिया ने 73%, पाकिस्तान ने 54% और इंग्लैंड ने 52% मैचों में जीत हासिल की है. ये तीनों टीमें  टॉप-4 में शामिल हैं.

1. न्यूजीलैंड: (रैंकिंग-5) न्यूजीलैंड ने इस साल 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें उसे 15 में जीत हासिल हुई है. इस टीम को इस साल महज 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और डेवान कॉनवे लगभग 50 की औसत से रन बना रहे हैं. विलियमसन, डेरिल मिचेल और चापमैन का औसत भी 30 से उपर रहा है. उधर, जिमी नीशम और ब्रेसवेल जहां 180+ के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. वहीं फिलिप्स और फिन एलन का स्ट्राइक रेट 150+ रहा है. गेंदबाजी में कीवी स्पिनर जोड़ी ईश सोढ़ी (26) और मिचेल सेंटनर (22) ने खूब कहर बरपाया है.

2. इंडिया: (रैंकिंग-1) टीम इंडिया ने इस साल 37 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें उसे 27 में जीत मिली है. टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव इस साल एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने 44 की औसत और 186 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं. उधर विराट कोहली ने इस साल 56 की औसत से रन बनाए हैं. विकेट लेने में भुवनेश्वर कुमार (36) और अर्शदीप सिंह (29) सबसे आगे रहे हैं. दोनों का गेंदबाजी औसत 18 के आसपास रहा है.

3. पाकिस्तान: (रैंकिंग-2) पाक टीम ने इस साल 24 टी20 मैच खेले हैं और इनमें उसे 13 में जीत और 11 में हार मिली है. मोहम्मद रिजवान (924) और बाबर आजम (650) लीड स्कोरर रहे हैं. शादाब खान और मोहम्मद हारिस का स्ट्राइक रेट 150+ रहा है. गेंदबाजी में हारिस रउफ (29) और शादाब खान (24) विकेट चटकाने में सबसे उम्दा रहे हैं.

4. इंग्लैंड: (रैंकिंग-4) इंग्लिश टीम के हिस्से इस साल 25 मैचों में 13 जीत आई हैं. 11 मैच में अंग्रेजों को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मलान (509) और मोईन अली (496) ने जड़े हैं. दोनों ने 30+ बल्लेबाजी औसत से रन बनाए हैं. इंग्लिश टीम ने ज्यादातर ऑलराउंडर्स को इस साल मौके दिए हैं और ज्यादातर खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट 140+ रहा है.

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनाथिलाका ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार, रेप का है आरोप

T20 World Cup 2022: रोहित से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ना फैन को पड़ा महंगा, जुर्माने के तौर पर देने होंगे इतने लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget