एक्सप्लोरर

SAMT Final 2023: वर्ल्ड कप से इतर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हाई स्कोरिंग फाइनल, वडोदरा को हराकर पंजाब बना चैंपियन

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: पंजाब की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 की चैंपियन बनी. पंजाब ने हाई स्कोरिंग फाइनल में वडोदरा को शिकस्त देकर जीत अपने नाम की.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 Champion: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में पंजाब ने बाज़ी मार ली है. फाइनल मुकाबले में पंजाब ने वडोदरा को 20 रनों से शिकस्त देकर घरेलू टूर्नामेंट की टी20 ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. पहले बैटिंग कर पंजाब ने 223/4 रन बोर्ड पर लगाए. जिसके जवाब में वडोदरा 203/7 तक ही पहुंच सकी. क्रिकेट प्रेमी इन दिनों भारत की मेज़बानी में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त हैं. विश्व कप के बीच घरेलू क्रिकेट में पंजाब ने अपना परचम लहरा दिया. 

पंजाब के लिए खिताबी मुकाबले में अनमोलप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह हीरो बने. अनमोल ने 185.25 के स्ट्राइक रेट से 113 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं गेंदबाज़ी में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च कर 4 विकेट झटके. इसके अलावा निहाल वढेरा ने नाबाद 61 रन बनाए. मुकाबले में वडोदरा ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जिसे पंजाब के बल्लेबाज़ों ने पहले बैटिंग करते हुए पूरी तरह गलत ठहरा दिया. खिताबी मुकाबला मोहाली में खेला गया था. 

वडोदरा को नहीं मिली अच्छी शुरुआत

224 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वडोदरा की टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. ओपनर ज्योत्सनिल सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि साथी ओपनर निनाद राठवा ने 22 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली. लेकिन 8वें ओवर में वो भी पवेलियन लौट गए.

इसके बाद टीम का तीसरा विकेट 16.4 ओवर में 164 रनों पर गिरा. तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे अभिमन्यु सिंह 42 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. इसके बाद नंबर चार पर बैटिंग कर रहे कप्तान क्रुणाल पांड्या 19वें ओवर की पहली गेंद पर 45(32 गेंद) रनों पर आउट हो गए. कप्तान ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. 

फिर अगली ही गेंद पर शिवालिक शर्मा 00 पर, 19वें ही ओवर की आखिरी गेंद पर भानू पानिया 01 रन पर और 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे विष्णु 11 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह बड़ौदा ने पंजाब के खिलाफ खिताबी मुकाबला गंवा दिया. पंजाब के अंत के बल्लेबाज़ ताश की पत्तों की तरह बिखरे, जिससे वो मुकाबले के और ज़्यादा क्लोज नहीं पहुंच सके. 

ऐसी रही पंजाब की गेंदबाज़ी

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने वडोदरा के अभिमन्यु सिंह, शिवालिक शर्मा, भानू पानिया और कप्तान क्रुणाल पांड्या को आउट किया. इसके अलावा मयंक मार्कंडेय, हरप्रीत बरार और सिद्धार्थ कौल को 1-1 सफलता मिली. 

 

ये भी पढ़ें...

Jofra Archer: मुंबई इंडियंस टीम में बड़े बदलाव होना तय, आर्चर को दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 से पहले टीम इंडिया के अभ्यास में आई रुकावट, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड से की शिकायत और फिर...
पहले टी20 से पहले टीम इंडिया के अभ्यास में आई रुकावट, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड से की शिकायत और फिर...
India vs Ireland: आयरलैंड में टीम इंडिया ने की शिकायत, वैभव सूर्यवंशी के अभ्यास से पहले क्यों मचा बवाल? जानिए
आयरलैंड में टीम इंडिया ने की शिकायत, वैभव सूर्यवंशी के अभ्यास से पहले क्यों मचा बवाल? जानिए
‘सूर्यवंशी पर जल्द बढ़ेगा दबाव, इसलिए अभी...', अश्विन की खास सलाह वायरल
‘सूर्यवंशी पर जल्द बढ़ेगा दबाव, इसलिए अभी...', अश्विन की खास सलाह वायरल
6,6,6,6,0,6… MLC 2026 में बरसा मार्कस स्टोइनिस का बल्ला, सिर्फ 16 गेंदों में खेली तूफानी पारी
6,6,6,6,0,6… MLC 2026 में बरसा मार्कस स्टोइनिस का बल्ला, सिर्फ 16 गेंदों में खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget