Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
इस इंटरव्यू में Akash Makhija ने वेब सीरीज़ Raakh में अपने खौफनाक विलेन के किरदार, दर्शकों की प्रतिक्रियाओं और अपने लंबे संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किरदार इतना असरदार रहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां, यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं। उनकी पत्नी और परिवार भी शो देखकर भावुक हो गए थे। Akash ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने कई राउंड के ऑडिशन दिए और 13–14 साल के संघर्ष के बाद उन्हें यह बड़ा मौका मिला।
उन्होंने अपने बचपन, एक्टिंग के सपने, ऑडिशन के दिनों और Hera Pheri से मिली प्रेरणा का भी जिक्र किया। Akash ने Gram Chikitsalay Season 2, TVF के साथ काम करने का अनुभव, हाल ही में हुई अपनी शादी और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी खुशी तब होती है, जब दर्शक उसके किरदार से जुड़ जाएं और उसके काम को दिल से पसंद करें
टॉप हेडलाइंस

























