एक्सप्लोरर

RCB vs GG, WPL 2025 Highlights: एश्ले गार्डनर की ताबड़तोड़ पारी, लगातार तीसरा मैच हारी आरसीबी, जानें मैच में क्या कुछ हुआ

Women's Premier League Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया. कप्तान एश्ले गार्डनर ने 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

RCB vs GG Highlights: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया. 126 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 58 रनों की कप्तानी पारी खेली. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस हार के बाद मुश्किलें बढ़ गई है. ये अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी की लगातार तीसरी हार है.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की शुरुआत भी धीमे ही हुई थी लेकिन मिडिल आर्डर में टीम ने अच्छी वापसी की. दोनों ओपनर दयालन हेमलता (11) और बेथ मूनी (17) बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन कप्तान एश्ले गार्डनर ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम की जीत को आसान बना दिया.

एश्ले गार्डनर ने जड़ा अर्धशतक, खेली ताबड़तोड़ 58 रनों की पारी 

गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद लगातार 2 छक्के जड़े. आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी. फोएबे लिचफील्ड ने भी उनका अच्छा साथ दिया, उन्होंने 21 गेंदों पर 30 नाबाद रन बनाए. उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए.

125 पर खत्म हुई थी आरसीबी की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए थे. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाजी डेनिएल वेट 4 रन बनाकर आउट हुई थी. इसके बाद एलिस पेरी शून्य पर और फिर कप्तान स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. 25 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद आरसीबी दबाव में आ गई थी. 

कनिका आहूजा (33) और आनंद सिंह बिष्ट (22) ने 48 रनों की साझेदारी कर आरसीबी की पारी को संभाला. जॉर्जिया वेयरहेम ने अंतिम ओवरों में 20 रन बनाकर आरसीबी को 100 पारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

डिएंड्रा डॉटिन और तनूजा कंवर ने गुजरात जायंट्स के लिए 2-2 विकेट लिए. ऐश गार्डनर, काशवी गौतम को 1-1 सफलता मिली थी. 

मैच के बाद अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव

गुजरात जायंट्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर जीत के बाद अंक तालिका रोमांचक हो गई है. टीमों की पोजीशन पर तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन अंतिम 3 टीमें एक ही स्थिति में खड़ी है. आरसीबी तीसरे स्थान पर है, यूपी चौथे और गुजरात पांचवे नंबर पर है. तीनों टीमों ने 5-5 मैचों में 2-2 जीत हासिल की है. तीनों टीमों के 4-4 अंक हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
प्रिंस यादव का डेब्यू कंफर्म! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
प्रिंस यादव का डेब्यू! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget