एक्सप्लोरर

T20 World Cup नहीं खेल पाने पर रवीन्द्र जडेजा का छलका दर्द, कहा- अरे यार, काश मैं वहां होता...

Ravindra Jadeja: रवीन्द्र जडेजा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ खेला था. इस तरह रवीन्द्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.

IND vs AUS, Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा मैदान पर वापसी कर चुके हैं. वह पिछले तकरीबन 5 महीने से चोट के कारण मैदान पर नहीं दिखे. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ खेला था. इस तरह रवीन्द्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. इस दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर मे बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वक्त बिताया. अब तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से मैदान पर वापसी की. उन्होंने इस मैच में 7 विकेट झटके.

रवीन्द्र जडेजा ने वापसी पर क्या कहा?

बहरहाल, भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. रवीन्द्र जडेजा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के हिस्सा होंगे. भारतीय ऑलराउंडर ने वापसी के बाद बीसीसीआई टीवी पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि रिहैब, ट्रेनिंग और अन्य चीजें ऐसी चीजें हैं जो आपको नियमित रूप से करनी होती हैं.

'अरे यार, काश मैं वहां होता'

रवीन्द्र जडेजा कहते हैं कि आप सोचने लगते हैं कि क्या आप कभी पूरी तरह से फिट हो पाएंगे. मैं टीवी पर वर्ल्ड कप देख रहा था और सोच रहा था, 'अरे यार, काश मैं वहां होता'. इस तरह के विचार आपके दिमाग में आते हैं और वे आपको रिहैब और ट्रेनिंग से गुजरने और जल्दी से पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं. टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने कहा कि एनसीए में फिजियो और प्रशिक्षकों ने मेरे घुटने पर काफी मेहनत की. उन्होंने मुझे इतना समय दिया और भले ही एनसीए में रविवार को छुट्टी हो, लेकिन वो लोग मेरे लिए विशेष तौर पर आते रहे.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: भारत में टेस्ट सीरीज जीत हमारे लिए एशेज से भी बड़ी होगी, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया बयान

IND vs AUS: नागपुर में जमकर बोलता है विराट कोहली का बल्ला, जानिए अब तक इस मैदान पर कैसा रहा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget