एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत में टेस्ट सीरीज जीत हमारे लिए एशेज से भी बड़ी होगी, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया बयान

IND vs AUS: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां पर आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2004 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में जीती थी उसके बाद से सभी दौरों पर कंगारू टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा.

IND vs AUS: भारत में किसी भी टीम के लिए टेस्ट सीरीज जीतना कभी भी आसान काम नहीं रहा है. इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि साल 2012 में भारतीय टीम घर पर आखिरी बार टेस्ट सीरीज में हारी थी और उसके बाद से अभी तक कोई भी टीम यहां पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है. इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने अपने एक बयान में यह का कि उनके लिए भारत में टेस्ट सीरीज जीत हासिल करना एशेज से भी बड़ी जीत होगी.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय भारत के दौरे पर है और उसे 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेलना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इससे पहले साल 2017 में स्टीव स्मिथ की ही कप्तानी में भारत का दौरा किया था जिसमें उसे टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

कंगारू टीम के लिए कभी भी भारत का दौरा आसान नहीं रहा है. अब 14 बार भारत के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां पर सिर्फ 4 बार सीरीज को अपने नाम किया है वहीं 2 बार टीम टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराने में कामयाब रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार भारत में साल 2004 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया था.

स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट में है शानदार रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का टेस्ट फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अभी तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है. साल 2013 में स्टीव स्मिथ ने पहली बार भारत का दौरा किया था जिसमें उन्होंने मोहाली के मैदान पर शानदार 92 रनों की पारी खेली थी. वहीं साल 2017 के दौरे में स्मिथ पूरी सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. स्मिथ के बल्ले से 4 मैचों में 71.29 के औसत से 499 रन देखने को मिले थे.

अभी तक स्मिथ भारत में 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 60 के शानदार औसत के साथ कुल 660 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतकीय और 1 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है.

 

यह भी पढ़े...

IND vs PAK: 'नहीं आएं तो भाड़ में जाएं' पाकिस्तान में एशिया कप को लेकर BCCI के रुख पर जावेद मियांदाद भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget