एक्सप्लोरर

IND VS ENG: लॉर्ड्स में टीम इंडिया के साथ बेईमानी? पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने अंपायर पर लगाए गंभीर आरोप!

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने लॉर्ड्स टेस्ट में अपायरिंग कर रहे पॉल राइफल की कड़ी आलोचना की है. उनका कहना है कि जब भी भारत बल्लेबाजी कर रही है, तो पॉल को आउट लग रहा है.

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे पॉल राइफल की कड़ी आलोचना की है. चौथे दिन राइफल ने कई ऐसे फैसले दिए, जो विवादों में घिर गए. जिसके बाद अश्विन ने पॉल की अंपायरिंग पर सवाल उठाए. अश्विन ने कहा कि जब भी भारत गेंदबाजी कर रही थी तो, उन्हें हमेशा नॉट आउट लग रहा था. वहीं जब भारत बल्लेबाजी कर रही थी तो, उन्हें हमेश आउट लग रहा था.

पॉल राइफल के फैसले पर अश्विन ने उठाए सवाल
 
चौथे दिन एक बड़ा विवाद तब हुआ जब मोहम्मद सिराज की जो रूट के खिलाफ की गई एलबीडब्ल्यू अपील को अंपायर राइफल ने नकार दिया. भारत ने डीआरएस लिया, जिसमें साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप से टकरा रही थी, लेकिन ‘अंपायर कॉल’ के कारण जो रूट को जीवनदान मिल गया. इस पर सिराज काफी नाराज थे.

इसी दिन पॉल राइफल ने भारत के कप्तान शुभमन गिल को आउट दे दिया. ब्रायडन कार्स की फुल लेंथ गेंद विकेटकीपर के पास गई और अंपायर ने उसे कैच आउट दे दिया. लेकिन डीआरएस में साफ दिखा कि गेंद गिल के बल्ले से नहीं लगी थी. इसके बावजूद उन्हें आउट करार दिया गया, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाराज दिखे.

अश्विन ने अंपायर राइफल के इन फैसलों पर नाराजगी जताते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं उनसे बात करना चाहता हूं. मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे उन्हें बताना चाहिए कि इसके आउट दो. ऐसा नहीं है. जब भी भारत गेंदबाजी करता है, वह हमेशा महसूस करते हैं कि वह आउट नहीं है. जब भी भारत बल्लेबाजी करता है, वह हमेशा महसूस करते हैं कि यह आउट है. यदि यह भारत के खिलाफ नहीं बल्कि सभी टीमों के खिलाफ है, तो आईसीसी को इसकी ओर देखने की जरुरत है.”

यह भी पढें- 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज बना SRH का नया बॉलिंग कोच, IPL 2026 में मचेगा धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget