एक्सप्लोरर

गूगल पर पीछे छूटे Virat Kohli, पिछले 24 घंटे में इस टॉपिक को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

Virat Kohli Ranji Trophy: विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में करीब 12 साल बाद वापसी की है. उन्होंने वापसी पर मात्र 6 रन की पारी खेली.

Ranji Trophy Most Searched Topic on Google: रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के मुकाबले 23 जनवरी से शुरू हुए थे. इस बीच विराट कोहली चाहे सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए नहीं खेले, लेकिन जैसे ही उनकी रणजी ट्रॉफी में वापसी की खबर सामने आई, वैसे ही 'विराट कोहली' और 'रणजी ट्रॉफी' का टॉपिक इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड करने लगा. कोहली ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की है. वो रेलवे के खिलाफ मैच में दिल्ली के लिए खेल रहे हैं. कोहली की इस वापसी ने इंटरनेट पर ऐसा बवाल मचाया है कि पिछले 24 घंटे में 'रणजी ट्रॉफी' को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है.

गूगल पर 'रणजी ट्रॉफी' सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक विराट कोहली की वापसी के कारण भी बना है. दिल्ली बनाम रेलवे मैच 30 जनवरी से शुरू हुआ था, जिसमें रेलवे ने पहले बैटिंग की जिसकी पहली पारी 241 रनों पर सिमट गई थी. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे. विराट कोहली जब दूसरे दिन बैटिंग करने आए तो केवल 15 गेंद ही खेल पाए, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 6 रन निकले.

विराट कोहली के कारण लगीं लंबी कतारें

विराट कोहली की 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हो रही थी, ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए थे. सुबह 5 बजे से ही मैदान में एंट्री के लिए लोग आने लगे थे और एंट्री पाने के लिए 2 किलोमीटर लंबी कतार लगी थी. याद दिला दें कि DDCA ने इस मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस को फ्री एंट्री देने का वादा किया था. लोगों को मैदान में एंट्री लेने के लिए सिर्फ आधार कार्ड वेरिफाई करवाने की जरूरत थी. इतनी भीड़ से हालात इतने खराब हुए कि मैदान के बाहर स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया था, कुछ लोगों को चोट भी आई थी.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया को लगा 440 वोल्ट का झटका! यह धांसू खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर; IPL में खेलना भी मुश्किल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget