एक्सप्लोरर

IND vs AFG: 'यह रविचंद्रन अश्विन लेवल की सोच थी...', रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने पर ऐसा क्यों बोले राहुल द्रविड़?

Rahul Dravid: भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह रवि अश्विन लेवल की सोच थी... उन्होंने रोहित शर्मा की तुलना अश्विन से की

Rahul Dravid On Rohit Sharma: भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया. इस मैच के फैसला सुपर ओवर में हुआ. स्कोर टाई होने के बाद पहली बार सुपर ओवर में दोनों टीमों ने बराबर स्कोर बनाया. जिसके बाद फिर सुपर ओवर हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी. इस मैच के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए. लेकिन रोहित शर्मा ने जिस तरह रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया, वह चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, पहले सुपर ओवर में भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे, रोहित शर्मा नॉन स्ट्राइक पर थे, लेकिन भारतीय कप्तान ने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया.

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?

रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए. हालांकि, अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी फैसले से खुश नहीं थे. बहरहाल, अब भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह रवि अश्विन लेवल की सोच थी... भारतीय कोच ने रोहित शर्मा की तुलना रवि अश्विन से की. दरअसल, आईपीएल मैच के दौरान रवि अश्विन ने ऐसा किया था. उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आमने-सामने थी.

भारत ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को हराया

बहरहाल, सोशल मीडिया राहुल द्रविड़ का बयान तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने सुपर ओवर में मेहमान टीम को हराया. इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 121 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े. जिसकी बदौलत पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रनों का स्कोर बनाया.

ये भी पढ़ें-

IND vs AFG: सुपर ओवर में मोहम्मद नबी पर भड़क गए थे रोहित शर्मा, बाद में अफगान बल्लेबाज को मिला कोच द्रविड़ का साथ

AUS vs WI Test: एडिलेड टेस्ट में गेंदबाजों का कहर जारी, वेस्टइंडीज बड़ी हार की कगार पर; ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget