एक्सप्लोरर

IND vs AFG: सुपर ओवर में मोहम्मद नबी पर भड़क गए थे रोहित शर्मा, बाद में अफगान बल्लेबाज को मिला कोच द्रविड़ का साथ

IND vs AFG 3rd T20I: बेंगलुरु टी20 में सुपर ओवर के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी पर भड़क गए थे. इसे लेकर राहुल द्रविड़ का एक बयान आया है.

Rohit Sharma & Mohammad Nabi: भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार (17 जनवर) को खेले गए टी20 मुकाबले में एक वक्त ऐसा आया था जब कप्तान रोहित शर्मा अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी के साथ उलझ गए थे. यह घटना मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर के दौरान की है.

यहां पहले सुपर ओवर में जब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने मुकेश कुमार की गेंद पर बल्ला तो घुमाया लेकिन वह चूक गए. गेंद संजू सैमसन के पास गई और इधर नबी ने तेजी से रन दौड़ना शुरू कर दिया. नबी अपनी लाइन पर रन दौड़ रहे थे और संजू ने गेंदबाज की ओर थ्रो कर दिया. यहां गेंद गेंदबाज के पास न जाकर नबी के के पैर से टकराई और दूसरी ओर निकल गई. ऐसे में नबी ने दो रन और निकाल लिए. यानी जहां एक रन भी नहीं मिलना चाहिए था वहां तीन रन मिल गए और अफगानिस्तान का सुपर ओवर में स्कोर 16 रन हो गया.

इस बात से कप्तान रोहित शर्मा इतने खफा हुए कि वह नबी के पास जाकर उन्हें कहने लगे कि यह गलत है. रोहित के मुताबिक, गेंद पैर में लगने के बाद नबी को रन नहीं दौड़ना चाहिए था. यहां नबी ने इसमें खुद को गलत मानने से इनकार किया और दोनों के बीच चंद सेकंड्स के लिए बहस हुई. यहां क्या सही था क्या गलत था, इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है हालांकि जब भारतीय कोच राहुल द्रविड़ से इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने अफगान बल्लेबाज को उनकी जगह सही बताया.

पैर में गेंद लगने के बावबूज रन दौड़ने पर क्या बोले द्रविड़? 
राहुल द्रविड़ ने कहा, 'इसमें कुछ गलत नहीं था. यह गेम का हिस्सा है. जब यह आपके खिलाफ होता है तो आप थोड़े फ्रस्टेट हो जाते हैं. मुझे लगता है कि आप ऐसे में रन दौड़ सकते हैं. पहले मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ हुआ था जब अफगानिस्तान फील्डर का थ्रो हमारे एक बल्लेबाज के बैट से टकराया था और गेंद दूसरी दिशा में जाने लगी थी. तब हमारे बल्लेबाजों ने भी रन चुरा लिया था. नियमों में कहीं नहीं है कि आप ऐसे में रन नहीं दौड़ सकते.'

यह भी पढ़ें...

Photos: टी20 क्रिकेट में कितनी बार टीम इंडिया के मुकाबले रहे टाई? जानें कब-कब खेले गए सुपर ओवर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget