एक्सप्लोरर

World Cup 2023: PCB के यूटर्न से ICC के प्लान पर फिर सकता है पानी, 2023 वर्ल्ड कप का शेड्यूल आने में हो सकती है देरी

ICC ODI World Cup 2023: आगामी वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का आधिकारिक एलान 27 जून को होने की संभावना थी. लेकिन अब अचानक पीसीबी के संभावित अध्यक्ष के बयान से इसमें देरी होने की संभावना जताई जा रही.

ICC ODI World Cup 2023 Schedule: भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के आधिकारिक शेड्यूल का अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. आईसीसी ने शेड्यूल के एलान के लिए 27 जून की तारीख लगभग तय कर थी. इस तारीख से ठीक 100 दिन बाद 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होना था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के संभावित नए अध्यक्ष जका अशरफ ने अपने बयान से अभी इंतजार और लंबा करने के संकेत दिए हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आईसीसी ने शेड्यूल का एलान करने की योजना 27 जून को बड़े स्तर पर करने की योजना बनाई थी. लेकिन जका अशरफ ने अपने बयान में यह साफ किया कि इस मेगा इवेंट में भाग लेने से पहले कई ऐसे मुद्दे हैं जिनको सुलझाया जाना जरूरी है. वहीं जका अशरफ ने एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजन को भी नकार दिया है.

जका अशरफ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के सामने अभी कई चुनौतियां हैं. कई साले मामलों को हल किया जाना है. अभी एशिया कप है और उसके बाद वर्ल्ड कप. टीम की तैयारियों से लेकर कई मुद्दे हैं. मैं किसी के खिलाफ कोई बयान नहीं देना चाहता. अभी तक मैने इस पद को संभाला नहीं है. एक बार जिम्मेदारी संभाल लूं उसके बाद देखूंगा कि क्या परिस्थितियां हैं. मैं मीडिया से कुछ भी छिपाने में विश्वास नहीं करता. हम सभी पाकिस्तान की बेहतरी के लिए काम करते हैं.

पाकिस्तान कर सकती नेचुरल वेन्यू पर खेलने की मांग

वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान अपने मैचों को भारत की जगह किसी अन्य स्थान पर कराने की मांग रख सकता है. उनकी इस मांग को आईसीसी और बीसीसीआई किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी. वहीं अब एशिया कप को लेकर जका अशरफ के इस रुख के चलते बीसीसीआई और पीसीबी के बीच रिश्ते और खराब होने की संभावना है. इससे पहले पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी. इसे भी आईसीसी की तरफ से नकार दिया गया.

 

यह भी पढ़ें...

ICC Test Rankings: जो रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन फिसले, जानें लेटेस्ट रैंकिंग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget