एक्सप्लोरर

PAK vs BAN, Asia Cup: सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर तीसरी बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेश

एशिया कप सुपर फोर के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से हरा दिया.

एशिया कप सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में बांग्लादेश का सामना 28 सितंबर को भारत के साथ होगा. बांग्लादेश ने एशिया कप के फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 खोकर 202 रन ही बना पाई.

पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज पचास के आंकड़े को छू नहीं सका. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए. मेहेदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए. रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट महज 18 रनों पर खो दिए थे. फखर जमां (1), बाबर आजम (1) और कप्तान सरफराज अहमद (10) तीन अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और सलामी बल्लेबाज इमाम को अकेला छोड़ गए.

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक (30) ने इमाम का साथ दिया और टीम का स्कोर 85 रनों तक पहुंचाया. यहां मलिक को बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने रूबेल की गेंद पर शानदार कैच पकड़ कर पवेलियन की राह दिखाई.

शादाब खान (4) को सरकार ने पवेलियन भेजा. यहां आसिफ अली (31) ने इमाम का साथ दिया. दोनों के बीच अच्छा साझेदारी हो रही थी और इसी जोड़ी के ऊपर पाकिस्तान की सारी उम्मीदें टिकी हुई थीं, लेकिन आसिफ, मिराज की गेंद पर आगे बढ़कर मारने के प्रयास में लिट्टन दास के हाथों स्टम्प कर दिए गए. उनका विकेट 165 के कुल स्कोर पर गिरा.

दो रन बाद इमाम भी महामुदुल्लाह की गेंद पर लिटन के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 105 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. यहां से पाकिस्तान की हार तय हो गई थी. अंत में मोहम्मद नवाज (8), हसन अली (8) जल्दी पवेलियन लौट लिए.

शाहीन शाह अफरीदी 14 और जुनैद खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 239 रन बनाए थे. टीम को यहां तक पहुंचाने में रहीम और मिथुन का योगदान रहा. बांग्लादेश के लिए मुश्फीकुर रहीम 99 रनों की पारी खेली जबकि मोहम्मद मिथुन 60 रन बनाए.

बांग्लादेश ने 12 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे. सौम्य सरकार (0), मोमिनुल हक (5) और लिटन दास (6) पवेलियन लौट लिए थे. यहां से रहीम और मिथुन ने चौथे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.

इस साझेदारी को हसन अली ने मिथुन को 156 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर तोड़ा. मिथुन ने 84 गेंदें में चार चौकों की मदद से अर्द्धशतकीय पारी खेली.

इमरुल कायेस (9) को शादाब खान ने अपना शिकार बनाया. रहीम अपने शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि शाहीन की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर सरफराज अहमद के दस्तानों में चली गई और रहीम शतक से चूक गए. रहीम इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 99 के निजी स्कोर पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए.

अंत में महमुदुल्ला (25), मुर्तजा (13) और मिराज (12) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.

पाकिस्तान के लिए जुनैद खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शाहीन और हसन ने दो-दो विकेट लिए. शादाब के हिस्से एक विकेट आया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget