कैमरे पर बोले Swami Avimukteshwaranand, बाल पकड़कर पीटा गया, Shankaracharya होने का सबूत मांग रहे
उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन अभी भी जारी है. इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. सोमवार 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे शंकराचार्य प्रेस वार्ता करेंगे. इससे पहले सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा शंकराचार्य जी के साथ यह दुर्व्यहार सनातन धर्म का अपमान है , यदि भारत के सर्वोच्च धर्म गुरु के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार हो रहा है तो सामान्य जन मानस के साथ क्या कुछ नहीं हो सकता, जब कुछ संत सरकार की मदद से भोग विलास की सुविधाएं प्राप्त कर लेते है तो उनका ऐसे समय में उनका द्वारा चुप्पी साध लेना या फ़ोन बंद कर लेना स्वाभाविक है. इन सबके बीच एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है. इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का काफिला बैरिकेड तोड़ते हुआ दिखे हैं. CCTV वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थक पुलिस को धक्का देकर बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए. जबकि वहां पर लाखो श्रद्धालु पहले से मौजूद थे. दावा है कि इसी वजह से पुलिस ने काफिले को रोका था.





























