एक्सप्लोरर

Virat & Djokovic: विराट ने की थी नोवाक जोकोविच की खूब तारीफ, अब टेनिस लीजेंड ने ऐसे दिया रिप्लाई

Novak Djokovic: हाल ही में विराट कोहली ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की खूब सराहना की थी. अब जोकोविच ने विराट के लिए इंस्टा स्टोरी शेयर की है.

Novak Djokovic Insta Story: साल के पहले ग्रैंड स्लैम 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' से ठीक पहले टेनिस लीजेंड नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ क्रिकेट खेला था. यह दोनों टेनिस कोर्ट में भी आमने-सामने हुए थे. इसके बाद जोकोविच से क्रिकेट से जुड़े कई सवाल जवाब हुए थे. यहां उन्होंने विराट कोहली का नाम भी लिया था. इसके बाद जब विराट से जोकोविच के बार में पूछा गया तो उन्होंने विस्तार से इस टेनिस खिलाड़ी से अपना कनेक्शन बताया था. इस दौरान कोहली ने जोकोविच की खूब तारीफ भी की थी. कोहली की इस तारीफ के बाद अब जोकोविच ने विराट को 'धन्यवाद' कहा है.

जोकोविच ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है. इस स्टोरी में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की एक रील शेयर की है, जिसमें विराट कोहली उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी रील को शेयर करते हुए जोकोविच ने लिखा है, 'इन प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद विराट. मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब हम साथ खेलेंगे.'

जोकोविच के बारे में क्या-क्या बोले थे विराट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 मुकाबले से एक दिन पहले यानी शनिवार को विराट कोहली ने बीसीसीआई टीवी के साथ बातचीत में नोवाक जोकोविच से अपनी दोस्ती से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए थे. विराट कोहली ने कहा था, 'मैं इंस्टाग्राम पर नोवाक की प्रोफाइल देख रहा था. मैंने उन्हें मैसेज करने के लिए चैट बॉक्स खोला तो देखा कि उन्होंने पहले ही मुझे मैसेज कर रखा है. मैंने पहली बार अपना मैसेज बॉक्स ओपन किया था. उनका मैसेज बहुत टाइम से आया हुआ था. शुरू में तो मुझे लगा ये फेक आईडी से आया होगा लेकिन मैंने फिर चेक किया तो पाया मैसेज असली अकाउंट से आया है. इसकी बाद हमारी बातें शुरू हुईं. हम एक-दूसरे को अचीवमेंट्स पर बधाई देते रहे हैं.'

विराट ने इसके बाद नोवाक की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. उनका टेनिस करियर शानदार है. उनकी फिटनेस मुझे हमेशा इंस्पायर करती है.' कोहली ने यह भी कहा कि वह जोकोविच के साथ भारत में कॉफी पीते हुए बातें करना चाहते हैं. आखिरी में उन्होंने जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए शुभकामनाएं भी दी.'

यह भी पढ़ें...

Mohammed Kaif: अब छोटे की बारी, मोहम्मद शमी के भाई की तूफानी गेंदबाजी; रणजी मैच में बरपा दिया कहर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget