एक्सप्लोरर

Mohammed Kaif: अब छोटे की बारी, मोहम्मद शमी के भाई की तूफानी गेंदबाजी; रणजी मैच में बरपा दिया कहर

Mohammed Kaif: मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. यूपी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया है.

Mohammed Shami's Brother: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी क्रिकेट जगत में अपना लोहा मनवा चुके हैं. हर कोई उनकी लाजवाब बॉलिंग स्किल्स से परिचित है. लेकिन अब उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ भी गेंदबाजी में धूम मचा रहे हैं. अपने करियर के पहले रणजी सीजन में ही वह अपना नाम सुर्खियों में ले आए हैं.

मोहम्मद कैफ अपने भाई की ही तरह तेज गेंदबाज हैं. गेंदबाजी के साथ-साथ वह ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. वह लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिला है. इसी साल 5 जनवरी को उन्होंने रणजी डेब्यू किया था. पहले मुकाबले में तो वह कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कहर ही बरपा दिया.

मोहम्मद कैफ बंगाल की टीम से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. फिलहाल बंगाल की टीम रणजी मैच में यूपी के सामने है. 12 जनवरी से शुरू हुए इस मुकाबले की पहली पारी में मोहम्मद कैफ की धारदार गेंदबाजी की बदौलत बंगाल ने यूपी को महज 60 रन पर ढेर कर दिया. कैफ ने यहां महज 14 रन खर्च कर 4 विकेट झटके. उनकी गेंदों का विपक्षी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था.

मैच की दूसरी और तीसरी पारी में भी बिखेरा जलवा
कैफ यहीं नहीं रूके. जब बात बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने 9वें क्रम पर उतरने के बावजूद अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. कैफ ने कुल 45 रन जड़े. उनकी इस पारी ने बंगाल को 128 रन की अच्छी लीड दिला दी. इसके बाद भी कैफ का परफॉर्मेंस नियमित बना रहा. मैच के तीसरे दिन बंगाल की दूसरी पारी में जो 4 विकेट गिरे, उनमें तीन विकेट मोहम्मद कैफ के ही थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के चौथे और आखिरी दिन कैफ अपनी टीम को जीत दिला पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma: बैक टू बैक पारियों में जीरो पर हुए आउट, अब इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने सिर करने जा रहे रोहित शर्मा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget