एक्सप्लोरर

कोहली, स्मिथ, रूट और विलियमसन के बाद कौन होंगे अगले 'फैब 4'? पूर्व दिग्गज ने इन 4 युवाओं के लिए नाम

Next Generation Fab 4: क्रिकेट के मौजूदा दौर में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन को 'फैब 4' कहा जाता है. तो आइए जानते हैं कि अगली पीढ़ी के 'फैब 4' कौन होंगे.

Nasser Hussain On Next Generation Fab 4: विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट को क्रिकेट जगत का 'फैब 4' कहा जाता है. चारों ही बल्लेबाजों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर खुद को 'फैब 4' की लिस्ट में शामिल किया है. अब चारों ही दिग्गज रिटायरमेंट के करीब आ चुके हैं. ऐसे में सवाल अब यही उठता है कि अगले 'फैब 4' खिलाड़ी कौन होंगे? इस सवाल का जवाब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दिया. 

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने 'फैब 4' की अगली पीढ़ी के लिए चार युवा बल्लेबाजों का नाम लिया. नासिर हुसैन ने चार बल्लेबाजों में भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी युवा बल्लेबाज को भी 'फैब 4' की लिस्ट में शुमार किया. 'फैब 4' की पुरानी लिस्ट में कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज शामिल नहीं था. 

अगली पीढ़ी के फैब बल्लेबाज

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए नासिर हुसैन ने 'फैब 4' बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल, पाकिस्तान के युवा ओपनर सैम अयूब, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ट्रेविस हेड को चुना. हालांकि हेड को चुनने के बाद नासिर हुसैन ने कहा कि वो शायद इस लिस्ट में फिट नहीं बैठते हैं. इस लिए उन्होंने श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस का नाम लिया. 

गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड हैरी ब्रूक को 'फैब 4' की लिस्ट में अव्वल नंबर पर रखा. उन्होंने कहा कि ब्रूक आने वाले वक्त में काफी आगे जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने भारत के यशस्वी जायसवाल को दूसरे पायदान पर रखा. जायसवाल के बारे में नासिर ने कहा कि वह वर्ल्ड क्रिकेट में काफी रन स्कोर करने वाले हैं. फिर तीसरे नंबर पर उन्होंने पाकिस्तान के सैम अय्यूब को जगह दी. नासिर हुसैन का मानना है कि सैम आगे चलकर पाकिस्तान के लिए कुछ करेंगे. फिर नंबर चार पर उन्होंने ट्रेविस हेड को जगह देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह लिस्ट में फिट बैठते हैं. ऐसे में उन्होंने चौथे नंबर पर श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस का भी नाम लिया. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी के लिए की तैयारी, वीडियो शेयर कर दिखाया उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget