एक्सप्लोरर

IND vs ENG, T20: भारत ने वार्म अप मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, ईशान किशन ने खेली 70 रनों की शानदार पारी

T20 WC 2021, Warm-Up Match, Ind vs Eng: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 189 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

Key Events
IND vs ENG ICC T20 Cricket World Cup Live Updates India playing against England warm up match Dubai International Stadium IND vs ENG, T20: भारत ने वार्म अप मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, ईशान किशन ने खेली 70 रनों की शानदार पारी
भारत बनाम इंग्लैंड वॉर्म अप मैच

Background

IND vs ENG, T20 WC LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. फिलहाल क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलेगी. इस मैच से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वॉर्म अप मैच मैच खेलेगी. भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेल रही है. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान विराट कोहली मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करेंगे. इस बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए वॉर्म अप मैच काफी मददगार साबित हो सकते हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का वॉर्म मैच दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों में कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. विराट कोहली इस वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे. ऐसे में टीम की कोशिश होगी कि इस टूर्नामेंट को जीतकर इसे यादगार बनाया जा सके. हाल ही में आईपीएल का समापन हुआ है और टीम के तमाम खिलाड़ियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया था, इससे टीम के हौसले बुलंद हैं. 

गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप को लेकर कही बड़ी बात 

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली की नजरें यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप को जीतने पर होगी. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर करना चाहेगी क्योंकि उन्होंने 2007 के बाद से अबतक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है. कोहली का भारतीय टीम के टी20 टीम के कप्तान के रूप में यह आखिरी टूर्नामेंट होगा. गंभीर ने कहा, "मुझे यकीन है कि कोहली और पूरी टीम की नजरें बेहतर करने पर होगी, क्योंकि खिताब जीते हुए 14 वर्षो का लंबा समय हो गया है. यह सिर्फ कोहली के लिए नहीं है कि वह आखिरी बार टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे बल्कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए होगा तथा कोहली भी विजयी कप्तान बनना चाहेंगे."

23:10 PM (IST)  •  18 Oct 2021

भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर मैच जीता

क्रिस जॉर्डन के इस ओवर की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने चौका लगाकर की. जॉर्डन ने इस ओवर में नो बॉल फेंकी और भारत को कई अतिरिक्त रन मिले. ओवर की चौथी गेंद पर पांड्या ने चौका लगाया. पांचवीं गेंद पर 2 रन लिए. फिर क्रिस जॉर्डन ने नो बॉल फेंकी. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर ऋषभ पंत ने टीम इंडिया को जीत दिला दी. भारतीय टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. 

22:58 PM (IST)  •  18 Oct 2021

सूर्यकुमार यादव रहे फ्लॉप, 8 रन बनाकर आउट

ईशान किशन के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे. यादव को डेविड विली ने 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. अब बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या आए हैं. टीम इंडिया को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 20 रनों की जरूरत है. 18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 169/3

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स की एक और शानदार जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
Highlights: पंजाब किंग्स की एक और शानदार जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा
PBKS vs LSG Highlights: सबसे बड़ा स्कोर बनाकर आसानी से जीती पंजाब, लखनऊ ने टेके घुटने, प्रियांश-कोनोली रहे हीरो
सबसे बड़ा स्कोर बनाकर आसानी से जीती पंजाब, लखनऊ ने टेके घुटने, प्रियांश-कोनोली रहे हीरो
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
IPL के सबसे खराब ओपनर साबित हुए अजिंक्य रहाणे! इतनी बार जीरो पर आउट; नाम हुआ 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
IPL के सबसे खराब ओपनर साबित हुए अजिंक्य रहाणे! इतनी बार जीरो पर आउट; नाम हुआ 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
'हर घर की समस्या सुन पाना एक सांसद के लिए संभव नहीं...', बीजेपी MP रवि किशन ने क्यों कहा ऐसा?
'हर घर की समस्या सुन पाना एक सांसद के लिए संभव नहीं...', बीजेपी MP रवि किशन ने क्यों कहा ऐसा?
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget