मटका किंग को Vijay Varma की अब तक की सबसे कमजोर सीरीज बताया गया है। कहानी एक आम आदमी के सट्टा किंग बनने की है, लेकिन ट्रीटमेंट स्लो और बोरिंग है, जिसमें कोई खास थ्रिल नहीं है। पुराने बॉम्बे का सेटअप अच्छा लगता है, लेकिन कहानी कनेक्ट नहीं करती। विजय वर्मा इस बार फीके लगे, जबकि Sai Tamhankar और Siddharth अच्छे हैं, और Jamie Lever भी ठीक लगीं। Nagraj Manjule का डायरेक्शन इस बार असरदार नहीं रहा। कुल मिलाकर, सीरीज न इमोशनली और न ही एंटरटेनमेंट के तौर पर इम्प्रेस करती है