भूत बंगला एक ओल्ड-स्टाइल कॉमेडी-हॉरर फिल्म है जिसमें Akshay Kumar विदेश से भारत आकर अपनी बहन की शादी करवाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बीच में एक राक्षस की कहानी जुड़ी है। फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी पर फोकस करता है, जबकि दूसरा हाफ हॉरर एलिमेंट्स दिखाता है, हालांकि डर कम लगता है। अक्षय कुमार शानदार हैं, वहीं Paresh Rawal और Rajpal Yadav की कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन है, और Tabu भी शानदार हैं। डायरेक्टर Priyadarshan का ओल्ड-स्टाइल टच साफ दिखता है। वीएफएक्स और म्यूजिक औसत हैं, फिल्म थोड़ी लंबी लगती है, लेकिन फैमिली एंटरटेनर के तौर पर एंजॉय की जा सकती है, खासकर अक्षय कुमार के फैंस के लिए