एक्सप्लोरर

AFG vs UAE: मोहम्मद वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में किया ये कारनामा

UAE के कप्तान मोहम्मद वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए रोहित शर्मा का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वसीम अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं.

AFG vs UAE: शारजाह में सोमवार को खेले गए टी20 ट्राई सीरीज के मुकाबले में भले ही अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 38 रन से हरा दिया हो, लेकिन यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़ा इतिहास रच दिया. वसीम ने न सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई बल्कि भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर लिया है.

अफगानिस्तान का मजबूत स्कोर

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली यूएई के सामने अफगानिस्तान ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. इब्राहिम जादरान ने 40 गेंदों पर 63 रन और सेदिकुल्लाह अटल ने 54 रन की शानदार पारी खेली. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े. निर्धारित 20 ओवर में अफगानिस्तान ने 4 विकेट पर 188 रन बना दिए थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम की अच्छी शुरुआत के बावजूद पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी और 38 रन से मैच हार गई.

वसीम की धमाकेदार पारी

यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने इस मैच में 37 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे. उन्होंने 181 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. हालांकि उनके आउट होते ही यूएई की पारी बिखर गई. टीम 90 रन पर 3 विकेट से सीधे 122 रन पर 8 विकेट खो बैठी. अंत में राहुल चोपड़ा ने नाबाद 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

अपनी इस पारी के दौरान मोहम्मद वसीम ने टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 54 मैचों में 110 छक्के जड़े हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 62 मैचों में 105 छक्के लगाए थे. अब वसीम इस खास लिस्ट में नंबर वन बन गए हैं.

टी20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

मोहम्मद वसीम (यूएई) - 110 छक्के (54 मैच)

रोहित शर्मा (भारत) - 105 छक्के (62 मैच)

ऑलटाइम छक्कों की लिस्ट में दूसरा स्थान

वसीम ने सिर्फ कप्तानी का ही नहीं बल्कि ऑलटाइम रिकॉर्ड में भी बड़ी छलांग लगाई है. अब उनके नाम टी20I क्रिकेट में कुल 176 छक्के दर्ज हो गए हैं. वह न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सूची में सबसे ऊपर भारत के रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 205 छक्के दर्ज हैं.

रन बनाने में भी रोहित के करीब

बतौर कप्तान मोहम्मद वसीम अब तक 1857 रन बना चुके हैं. यह आंकड़ा उन्हें इस सूची में पांचवें स्थान पर लाता है. खास बात यह है कि वह रोहित शर्मा से सिर्फ 48 रन पीछे हैं, अगर उनका फॉर्म बरकरार रहा तो जल्द ही इस लिस्ट में भी रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं.

भारत से होगी अगली भिड़ंत

यूएई का अगला बड़ा मुकाबला 10 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस को उम्मीद है कि वसीम अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत के खिलाफ भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget