एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th T20: आज ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो इस मामले में नंबर-1 होगी टीम इंडिया, पाकिस्तान टीम छूट जाएगी पीछे

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रायपुर में टी20 मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में अगर भारतीय टीम को जीत मिलती है तो वह टी20 क्रिकेट में एक बड़े रिकॉर्ड में पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगी.

Most T20I Winning Team: टी20 क्रिकेट में आज (1 दिसंबर) टीम इंडिया के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है. आज होने वाले मुकाबले में अगर उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिल जाती है तो वह सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने की रेस में पाकिस्तान को पछाड़ देगी. अभी यह दोनों टीमें संयुक्त रूप से पहले पायदान पर मौजूद हैं.

भारत और पाकिस्तान के हिस्से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 135-135 जीतें दर्ज हैं. ऐसे में इस रेस में आगे निकलने के लिए भारत के पास आज अच्छा मौका है. पाकिस्तान ने अब तक 226 टी20 मुकाबले खेलते हुए इतनी जीत दर्ज की है. वहीं, टीम इंडिया ने जीत का यह आंकड़ा महज 212 मुकाबलों में ही हासिल किया है. इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड का नंबर आता है, जिसने अब तक 102 टी20 इंटरनेशनल जीते हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 95-95 जीत के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर काबिज हैं.

आज रायपुर में है टीम इंडिया का मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज रायपुर में आमने-सामने होंगी. यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. यहां पर अब तक कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हुआ है. इस मैदान पर इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ एक वनडे मुकाबला खेला गया है, यह मुकाबला भी इसी साल की शुरुआत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में कीवी टीम महज 108 रन पर ढेर हो गई थी. जवाब में भारत ने 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था. संभव है कि आज के मैच में भी पिच से गेंदबाजों को ही ज्यादा मदद मिले.

सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया
पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे. हालांकि तीसरे मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल के ताबड़तोड़ शतक ने टीम इंडिया से जीत छीन ली थी. आज भारतीय टीम की कोशिश सीरीज में जीत पक्की करने की होगी. आज का मैच जीतकर वह इस श्रृंखला में अजेय बढ़त लेना चाहेगी.

यह भी पढ़ें...

R Ashwin: 'हर कोई कहेगा कि धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं लेकिन रोहित शर्मा..' आर अश्विन ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget