एक्सप्लोरर

R Ashwin: 'हर कोई कहेगा कि धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं लेकिन रोहित शर्मा..' आर अश्विन ने कह दी बड़ी बात

R Ashwin on Rohit Sharma: आर अश्विन ने रोहित शर्मा को एक बेहतरीन इंसान बताया है. उन्होंने कहा है कि वह टीम के हर खिलाड़ी को अच्छे से समझते हैं.

R Ashwin on Rohit Sharma Captaincy: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के टाइटल चूकने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एमएस धोनी खूब चर्चा में थे. हर कोई एमएस धोनी को याद कर रहा था. यहां धोनी को याद करना वाजिब भी था. धोनी ही थे, जिन्होंने टीम इंडिया को बैक टू बैक आईसीसी ट्रॉफी दिलाई थी. ऐसे में क्रिकेट फैंस ने धोनी की तारीफों में खूब कसीदे पढ़ रहे थे. इस दौरान फैंस यहां तक लिख रहे थे कि टीम इंडिया को धोनी के बाद कोई अच्छा कप्तान नहीं मिला. धोनी के बारे में इन चर्चाओं के बीच अब आर अश्विन ने वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के लिए खास बात कही है.

आर अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा है, 'अगर आप भारतीय क्रिकेट पर नजर डालें, तो हर कोई आपको कहेगा कि महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं, लेकिन रोहित शर्मा एक बेहतरीन इंसान हैं. रोहित शर्मा टीम के हर खिलाड़ी को समझते हैं. वह हर एक की पसंद और नापसंद जानते हैं. हमारे और उनके बीच बहुत अच्छी समझ है. वह हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से जानने की इच्छा रखते हैं और कोशिश भी करते हैं.'

फाइनल में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होने पर क्या बोले अश्विन?
वर्ल्ड कप 2023 में महज एक मैच खेल पाने वाले आर अश्विन के फाइनल में प्लेइंग-11 का हिस्सा होने के पूरे-पूरे आसार थे लेकिन टीम इंडिया ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ न करते हुए अश्विन को बाहर ही रखा. रोहित शर्मा के इस फैसले पर आर अश्विन ने कहा, 'यह किसी और की जगह पर खड़े होने और उसके नजरिए से चीजों को देखने जैसा है. अगर मैं रोहित की जगह होता, तो 100 बार विनिंग कॉम्बिनेशन बदलने के बारे में सोचता. वैसे टीम के लिए जब सबकुछ सही चल रहा है तो फिर तीन स्पिनरों के लिए एक तेज गेंदबाज को आराम क्यों दिया जाना चाहिए?.'

अश्विन कहते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं रोहित शर्मा के सोचने का तरीका समझ गया. फाइनल खेलना बड़ी बात है. मैं इस मुकाबले के लिए तीन दिन पहले से तैयारी कर रहा था. वैसे, मैं इस बात के लिए भी तैयार था कि अगर मुझे मौका नहीं मिला तो मैं टीम को प्रोत्साहित करने के लिए और एनर्जी ड्रिंक लेकर दौड़ूंगा. मैं इसके लिए मानसिक रूप से भी तैयार था.'

यह भी पढ़ें...

Photos: सलीम दुर्रानी से लेकर रॉबिन सिंह तक, विदेश में जन्में थे भारत के ये पांच क्रिकेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget