एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में पिछले साल डेब्यू करने वाला भारतीय शामिल

टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्हें रन मशीन का नाम दिया गया है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बैटिंग औसत वाले 6 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Highest Batting Average in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपनी दमदार बैटिंग से खूब नाम कमाया है. जब से टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई है तब से लेकर आज तक कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्हें आउट करने में बड़े बड़े गेंदबाजों के पसीने छूटे हैं. आज हम आपको टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले 6 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं. खास बात यह कि इस लिस्ट में पिछले साल डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं. 

1- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रलिया), औसत  99.94 

ऑस्ट्रलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ और टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले डॉन ब्रैडमैन टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छी औसत वाले बल्लेबाज़ हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 52 मैच की 80 पारियों में 29 शतक के साथ 6996 रन हैं.  
 
2- यशस्वी जयसवाल (भारत) औसत 64.05 

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाज़ी से सबका रुख अपनी तरफ कर लिया है. उन्होंने काफी कम समय में अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिये हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट की 11 मैच की 20 पारियों में 1217 रन हैं.  
 
3-  हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) औसत 62.50 

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट  में अपनी बल्लेबाज़ी से सबका मन मोह लिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 20 मैच की 31 पारियों में अभी तक 1875 रन किये हैं. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 300 रन बनाकर  एक बड़ा कीर्तिमान बनाया था.  

4- एडम वोग्स  (ऑस्ट्रलिया) औसत 61.87  

एडम वोग्स ऑस्ट्रलिया के पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी जिन्होंने ऑस्ट्रलिया के लिये बहुत मैच में अपनी दमदार पारी से टीम को  जीत दिलाई है. एडम वोग्स ने ऑस्ट्रलिया के लिये टेस्ट में केवल 20 मैच ही खेले हैं, लेकिन इन 20 मैच में ही उनके नाम बहुत ही अच्छी औसत है. वोग्स ने 20 मैच की 31 पारियों 1485 रन बनाये हैं.  
 
5- रीचार्ड पोलाक (साउथ अफ्रीका) औसत 60.97  

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जिन्होंने सिर्फ 23 टेस्ट मैच खेले, लेकिन अपनी दमदार औसत से खूब नाम बनाया. पोलाक के नाम टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे अच्छी औसत है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 60.97 की औसत है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 23 मैच की 41 पारियों में 2256 बनाये हैं. 
 
6- जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) औसत 60.83 

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिये 1930 से 1954 तक क्रिकेट खेला है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में शानदार औसत है. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिये 22 मैच की 40 पारियों में  2190 रन बनाये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget