एक्सप्लोरर

'ट्रेविस हेड ने मुझे गाली दी थी, अब अब झूठ बोल रहा...', मोहम्मद सिराज ने हरभजन को बताया असली 'सच'

Mohammed Siraj on Travis Head: एडिलेड टेस्ट में दूसरे दिन ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज ने गुस्से में उन्हें सेंड-ऑफ दिया था. इससे एक नया बवाल खड़ा हो गया है.

Mohammed Siraj Reaction on Travis Head Well Bowled Comment: एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को 140 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया तो मैदान का माहौल गरमा गया था. दरअसल हेड का विकेट पाकर सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया था और मैदान से बाहर जाने का इशारा भी किया. पहले ट्रेविस हेड इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, लेकिन अब खुद मोहम्मद सिराज ने भी अपना पक्ष सामने रखा है. उन्होंने हेड को झूठा तक बता डाला है.

ट्रेविस हेड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया, "मैंने उन्हें कहा कि अच्छी बॉल थी. लेकिन सिराज मेरी बात को गलत समझ लिया. वो अगर ऐसे ही पेश आना चाहते हैं तो क्यों नहीं." बस उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया. बताते चलें कि वो ट्रेविस हेड का शतक ही था, जिसने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 157 रनों की विशाल बढ़त प्राप्त करने में मदद की थी.

ट्रेविस हेड ने झूठ बोला और गाली... - सिराज

ट्रेविस हेड के बयान पर मोहम्मद सिराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ट्रेविस हेड ने जो गाली दी, वह गलत था. आप टीवी पर देख सकते हैं कि मैंने उनका अपमान करने के लिए कुछ नहीं कहा है. वह केवल सेलिब्रेट करने का एक तरीका था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाकर जो कुछ कहा वो गलत बात है. हेड कह रहे हैं कि उन्होंने 'वेल बोल्ड' कहा, लेकिन कहीं से पता नहीं चलता कि उन्होंने मेरी गेंदबाजी की तारीफ करने जैसा कुछ कहा हो." 

सिराज ने आगे यह भी कहा कि वो सबका सम्मान करते हैं, लेकिन ट्रेविस हेड ने जैसे इस विषय को सबके सामने पेश किया वह उन्हें अच्छा नहीं लगा. दूसरे दिन घटी इस घटना के दौरान स्टंप माइक में कुछ कैद नहीं हुआ था, इसलिए कह पाना मुश्किल है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? लेकिन वायरल वीडियो से यह साफ नजर आता है कि हेड ने 'वेल बोल्ड' नहीं कहा था. मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को आउट किया था. ट्रेविस हेड का विकेट उनमें सबसे खास रहा क्योंकि उनकी 140 रन की पारी मैच को टीम इंडिया से दूर ले जा रही थी.

यह भी पढ़ें:

Watch: जो रूट ने जिस तरह की शॉट से टेस्ट में पूरा किया 36वां शतक, आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget