एक्सप्लोरर

Watch: जो रूट ने जिस तरह की शॉट से टेस्ट में पूरा किया 36वां शतक, आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा

Joe Root Century: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है.

Joe Root Test Centuries: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ने जारी रखे हैं. अब उन्होंने वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शतक ठोक डाला है. उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन की पारी खेलने के साथ ही टेस्ट मैचों में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है. ये जो रूट के टेस्ट करियर का 36वां और साल 2024 में छठा शतक रहा. रूट की यह पारी सीरीज के दूसरे टेस्ट में मैच विनिंग भी साबित हुई है.

जो रूट अब 36 शतकों के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. इस फेहरिस्त में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (51), जैक कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगाकारा (38) हैं. रूट का यह शतक इसलिए भी यादगार बना क्योंकि जब वो 98 रन बनाकर खेल रहे थे, तब उन्होंने बड़ा रिस्क उठाते हुए स्कूप शॉट खेला था. सौभाग्य से गेंद बैट से लगकर विकेटकीपर के ऊपर से पीछे की ओर चली गई. इस तरह चौका बटोर कर उन्होंने अपना शतक पूरा किया.

इसी टेस्ट मैच के दौरान जो रूट इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी भी बने हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में 100 बार पचास या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 119 बार ऐसा किया था.

सीरीज में 2-0 से आगे निकला इंग्लैंड

इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 280 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, वहीं जवाब में न्यूजीलैंड मात्र 125 रन ही बना सका था. मुकाबला पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में आ चुका था और बाकी काम बल्लेबाजों ने कर दिखाया. दूसरी पारी में बेन डकेट और जैकब बैथेल ने क्रमशः 92 और 96 रन की पारी खेली. वहीं बाकी कसर जो रूट की शतकीय पारी ने कर दी. 583 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई कीवी टीम 259 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. मैच जीतने के साथ ही इंग्लैंड अब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है.

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह की चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या बोले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget