एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'इंडिया में ऑलआउट होना ही है, हम नहीं करेंगे तो स्पिनर्स...', शमी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को किया अलर्ट

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है. यहां पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट हो गई थी. मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटके थे.

Mohammed Shami: भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले के बीच मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को एक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि भारत में टेस्ट मैच खेलने आ रही टीमों को ऑलआउट तो होना ही है. उन्होंने यह भी कहा ही कि अगर भारतीय तेज गेंदबाज यह काम नहीं करेंगे तो स्पिनर्स इस काम को अंजाम दे देंगे.

मोहम्मद शमी ने यह बात दिल्ली में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कही थी. इस मुकाबले के पहले दिन शमी ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए महज 60 रन देकर 4 विकेट झटके थे. यहां अश्विन और जडेजा ने भी 3-3 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 263 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

'ऑलआउट तो हर जगह किया है'
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शमी से ऑस्ट्रेलिया के पहले ही दिन ऑलआउट होने से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया. शमी ने कहा, 'एक टीम के तौर पर हम टॉस पर निर्भर नहीं करते. टॉस में क्या होता है, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. हमें जो भी काम पहले करने का मौका मिलता है, हम उसे बेहतर करने की कोशिश करते हैं. बाकी ऑलआउट तो हर जगह ही किया है. पहले भी किया था. आगे भी करेंगे. इंडिया में ऑलआउट होना ही है. हम नहीं करेंगे तो स्पिनर्स कर देंगे.'

'भारतीय पिचों पर तेज गेंदबाजों को भी मिलती है मदद'
शमी ने इस दौरान भारतीय पिचों के स्पिनर्स के ज्यादा मददगार होने से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, भारतीय पिचों पर तेज गेंदबाज भी अपनी सूझबूझ भरी गेंदबाजी से मदद हासिल कर सकते हैं. शमी ने कहा, 'हम सब खूब सारा घरेलू क्रिकेट खेलकर राष्ट्रीय टीम में आते हैं. ऐसे में सभी तेज गेंदबाजों को पता है कि किस तरह घरेलू परिस्थितियों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है. यह कहना सही नहीं होगा कि भारतीय परिस्थितियां केवल स्पिनर्स को मदद देती हैं.'

यह भी पढ़ें...

EPL: मैनचेस्ट सिटी ने आर्सेनल को हराया, टाइटल रेस में भी हुआ आगे; ऐसा रहा मैच का रोमांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget