एक्सप्लोरर

EPL: मैनचेस्ट सिटी ने आर्सेनल को हराया, टाइटल रेस में भी हुआ आगे; ऐसा रहा मैच का रोमांच

EPL Points Table: इंग्लिश प्रीमियर लीग में बुधवार रात को हुए मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 3-1 से मात दी. इसी के साथ सिटी फुटबॉल क्लब अब EPL पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है.

Manchester City vs Arsenal: इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में बुधवार रात को अहम मुकाबला खेला गया. लंदन के अमीरात स्टेडियम में आर्सेनल (Arsenal) और मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) आमने-सामने थे. यहां मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने बाज़ी मारी और मुकाबला जीतने के साथ-साथ टाइटल रेस में भी वह आगे हो गया. 

इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक आर्सेनल फुटबॉल क्लब ही टॉप पर चल रहा था. यहां नंबर दो पर मैनचेस्टर सिटी ने कब्जा जमाया हुआ था. लेकिन बीती रात हुए मुकाबले के बाद सिटी को टॉप पॉजिशन मिल गई और आर्सेनल दूसरे नंबर पर खिसक गया.

हाफ टाइम तक बराबर था मैच
पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर आने के लिहाज से यह मुकाबला अहम था. इस मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली. यहां 24वें मिनट में केविन डी ब्रुईने ने गोल कर सिटी को 1-0 की लीड दिला दी. हालांकि हाफ टाइम के पहले ही आर्सेनल को पेनल्टी स्पॉट मिला और बुकायो साका ने गोल कर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया.

दूसरे हाफ में ग्रीलिश और हालैंड ने जमाए गोल
दूसरे हॉफ की शुरुआत में भी बराबरी की जंग रही. बॉल पजेशन आर्सेनल के पास ज्यादा रहा तो अटैक में सिटी आगे रही. यहीं कारण रहा कि सिटी के स्टार फॉरवर्ड जैक ग्रीलिश ने 72वें और और अर्लिंग हालैंड ने 82वें मिनट में गोल कर सिटी को 3-1 से आगे कर दिया. आखिरी में आर्सेनल ने दो गोलों के इस अंतर को पाटने की खूब कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे और मैच इसी स्कोरलाइन पर खत्म हो गया.

पजेशन में आर्सेनल और अटैक में सिटी रहा आगे
इस मैच में आर्सेनल ने 63.5% समय तक बॉल अपने पास रखी. वहीं सिटी के पास 36.5% समय तक फुटबॉल रही. आर्सेनल ने 524 पास पूरे किए, वहीं सिटी ने 303 पास पूरे किए. हालांकि अटैक में सिटी ने बाजी मारी. सिटी फॉरवर्ड्स ने कुल 9 गोल अटेम्प्ट किए, इनमें से 6 टारगेट पर रहे. जबकि आर्सेनल ने 10 अटेम्प्ट किए लेकिन एक ही अटेम्प्ट टारगेट पर रह सका.

पॉइंट्स टेबल में पिछड़ा आर्सेनल
इस मैच के बाद अब मैनचेस्ट सिटी 23 मैचों में 51 पॉइंट्स के साथ और +36 गोल डिफरेंस के साथ टॉप पर पहुंच गया है. वहीं, आर्सेनल के 22 मैचों में इतने ही अंक (51) है लेकिन गोल डिफरेंस कम (+26) कम होने के कारण वह दूसरे स्थान पर खिसक गया है. हालांकि आर्सेनल के लिए अच्छी बात यह है कि उसके हाथ में एक मैच अतिरिक्त है.

यह भी पढ़ें...

WPL Auction 2023: ऑलराउंडर्स पर खर्च हुई 58% रकम, गेंदबाजों के हिस्से आया महज 10% पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget