एक्सप्लोरर

शादी करने वाले हैं मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा? तस्वीर जमकर हो रही शेयर; जानें वायरल दावे का सच

Mohammed Shami and Sania Mirza: मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की शादी की अफवाहें सामने आई हैं. जानिए उनकी शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है.

Mohammed Shami and Sania Mirza: मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा, खेल जगत से जुड़ी भारत की जानी-मानी हस्तियां हैं. अफवाहें फैल रही हैं कि ये दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खासतौर पर पाकिस्तानी मीडिया में ये अफवाहें खूब जोर पकड़ रही हैं. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा शादी का जोड़ा पहने एकसाथ दिख रहे हैं. यहां तक कि कुछ लोग तो ऐसा दावा भी कर रहे हैं कि ये दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं.

क्या है सच?

दरअसल ना केवल मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की वायरल तस्वीर नकली है बल्कि उनकी शादी की अफवाहें भी झूठी हैं. मिर्ज़ा और शमी, दोनों पक्षों की ओर से इस तरह की खबर को कोई स्वीकृति नहीं दी गई है. जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह 2010 में सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की है लेकिन किसी ने तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है. 12 जून से लगातार इस तस्वीर को इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है. खासतौर पर सानिया मिर्ज़ा के शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद फैंस खबर झूठी होने पर भी टकटकी लगाए बैठे हैं कि शादी की इस खबर पर शमी और सानिया का क्या कहना है.

दोनों तलाकशुदा हैं

मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा का वैवाहिक जीवन करीब-करीब एक जैसा रहा है और उन दोनों का अपने-अपने पार्टनर से तलाक हो चुका है. साल 2018 में भारतीय क्रिकेटर शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. मामला आगे चलकर काफी गंभीर बना, जो अब भी चल रहा है. इस कारण शमी और हसीन जहां अलग रह रहे हैं लेकिन कानूनी तौर पर अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है.

दूसरी ओर सानिया मिर्ज़ा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई. इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्ज़ा मलिक है. इसी साल की शुरुआत में भारत की टेनिस स्टार रहीं सानिया ने शोएब मलिक के साथ 'खुला' किया था. यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो इस्लाम धर्म में महिला को भी तलाक देने का अधिकार देती है. दूसरी ओर शोएब ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी रचाई थी.

यह भी पढ़ें:

DAVID JOHNSON DEATH: कौन थे डेविड जॉनसन? सामना करने से थर-थर कांपते थे बल्लेबाज; 150 की रफ्तार से की बॉलिंग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget