एक्सप्लोरर

David Johnson Death: कौन थे डेविड जॉनसन? सामना करने से थर-थर कांपते थे बल्लेबाज; 150 की रफ्तार से की बॉलिंग

David Johnson Death: डेविड जॉनसन के निधन की खबर से क्रिकेट जगत सदमे में है. 52 साल की उम्र में उनके सुसाइड का मामला सामने आया है. वो अपने करियर में 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते थे.

David Johnson Death: क्रिकेट जगत के लिए आज दुख भरी खबर सामने आई कि भारत के तेज गेंदबाज रहे डेविड जॉनसन (David Johnson) ने आत्महत्या कर ली है. बताया गया कि 20 जून के दिन वो बेंगलुरु में स्थित अपने अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे गिर गए थे, जो बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर है. सूत्रों का कहना है कि पुलिस इसे आत्महत्या का केस बता रही है और वे शराब के सेवन से तंग आकर नशा मुक्ति केंद्र की मदद भी ले रहे थे. मगर बहुत कम लोग डेविड जॉनसन के नाम से वाकिफ हैं. तो चलिए उनके जीवन और करियर पर एक नजर दौड़ाते हैं.

कर्नाटक में हुआ जन्म

डेविड जॉनसन का जन्म अक्टूबर 1971 में भारत के कर्नाटक राज्य में हुआ और वहीं पले-बढ़े. वो तेज गेंदबाजी किया करते थे और उन्हें लोकप्रियता तब मिली जब उन्हें 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते देखा गया. 1990 के दशक की शुरुआत में डेविड ने कर्नाटक के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना शुरू किया. उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 39 मैचों में 125 विकेट चटकाए थे.

भारत के लिए डेब्यू

जॉनसन ने 10 अक्टूबर, 1996 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया. उसी साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला. 2 टेस्ट मैचों में उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 3 विकेट लिए.

चोट के कारण करियर खत्म

डेविड जॉनसन के पास गति थी, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और लगातार चोटिल होना उनके करियर को डुबोने वाला था. आखिरकार चोटों से तंग आकर उन्होंने साल 2000 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ली. उन्होंने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अजीबोगरीब नौकरियां की और यहां तक कि क्रिकेट कोचिंग में भी हाथ आजमाए, लेकिन उनका कोचिंग करियर भी जल्द ही समाप्त हो गया.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: 11 सालों का सूखा खत्म कर पाएगी टीम इंडिया? मिडिल ऑर्डर पर टिकी निगाहें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget