एक्सप्लोरर

अब कोई दूसरा धोनी नहीं होगा! जानिए, सबसे कामयाब कप्तान के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था. धोनी को ग्रेट फिनिशर के नाम से जाना जाता रहा है. साल 2008 और 2009 में धोनी को ICC वनडे प्लेयर का खिताब मिल चुका है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज शाम करीब साढ़े सात बजे सोशल मीडिया के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. हालांकि धोनी आईपीएल मुकाबलों में नज़र आते रहेंगे. उनके इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धोनी ने अपने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया.

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था. धोनी को ग्रेट फिनिशर के नाम से जाना जाता रहा है. साल 2008 और 2009 में धोनी को ICC वनडे प्लेयर का खिताब मिल चुका है. धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में वो तमाम चीज़ें हासि की, जिसे पाने का ख्वाब हर खिलाड़ी देखता है. छोटे शहर से आने वाले धोनी ने पूरी दुनिया में अपने नाम का परचम लहराया.

तो चलिए नजर डालते हैं कुछ रिकॉर्ड्स पर जो धोनी को कैप्टन कूल के साथ एक ऐसा खिलाड़ी बनाते हैं, जिसके रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में कोई सोच नहीं सकता.

1. धोनी के नाम ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी है. जिसमें 2007 का वर्ल्ड टी-20, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. धोनी टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर लेकर जा चुके हैं.

2. धोनी तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर है, जिन्होंने अपने 500 मैच में 780 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. इसमें सबसे पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं. जिन्होंने 998 और 905 खिलाड़ियों को वापस भेजा है.

3. धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक कुल 178 स्टंपिंग्स की है.

4. टी-20 में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर रहे हैं, जहां उनके नाम 82 शिकार है.

5. एमएस धोनी ने अपना पहला वनडे और टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ मारा था, जहां उन्होंने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी.

6. धोनी ने वनडे मुकाबलों में अभी तक कुल 217 छक्के मारे हैं. धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. कप्तान के तौर पर भी धोनी ने सबसे ज्याद छक्के लगाए हैं.

7. धोनी के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वो भी बिना हॉफ सेंचुरी मारे. धोनी ने 1000 रन बिना किसी अर्धशतक के बनाए हैं.

8. 7वें नबंर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने सबसे ज्यादा शतक मारे हैं. इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम कुल 2 शतक हैं.

9. धोनी कुल 9 बार गेंदबाजी की है, जहां उनका पहला विकेट 2009 में वेस्टइंडिज के खिलाफ आया था.

10. एफ्रो एशियन कप में महेला जयवर्धने के साथ 218 रनों का पार्टनरशिप अभी तक का सबसे बड़ी पार्टनरशिप है जो, एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

11. धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम लगातार दो बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड है.

शानदार कप्तान यादगार करियर

धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं. टेस्ट में धोनी ने 144 पारियों में 38.09 की एवरेज के साथ 4876 रन बनाए, जबकि वनडे की 297 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत के साथ उन्होंने 10773 रन बनाए हैं. बात टी-20 की करें तो उन्होंने 85 पारियों में करीब 38 की औसत से 1617 रन बनाए हैं.

धोनी ने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 33 पचासा अपने नाम किया है, जबकि टी-20 में करियर में दो अर्धशतक बनाए हैं.

2004 में किया था डेब्यू गौरतलब है कि धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़ से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. आखिरी बार धोनी 9 जुलाई 2009 को न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए मुकाबले में मैदान पर दिखाई दिए थे.

ये भी पढ़ें:

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, IPL खेलते रहेंगे 

धोनी के रिटायरमेंट के एलान के साथ ही सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget