एक्सप्लोरर

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, IPL खेलते रहेंगे

धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक चार मिनट लंबा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके क्रिकेट जीवनकाल की झलक नज़र आ रही है और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चार मिनट सात सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके क्रिकेट जीवनकाल की झलक नज़र आ रही है और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे अब रिटायर मान लिया जाए. उन्होंने सपोर्ट करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया.

धोनी ने लिखा, "आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया. 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए." आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भारतीय टीम को जितवाई. धोनी टीम इंडिया के एकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की इन तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम को सबसे कामयाब टीमों की फेहरिस्त तक पहुंचाया है.

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया हो, लेकिन वो आईपीएल में अपना जौहर दिखाते रहेंगे. इस बार आईपीएल यूएई में होने जा रहा है, जिसमें धोनी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते दिखेंगे.

धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं. टेस्ट में धोनी ने 144 पारियों में 38.09 की एवरेज के साथ 4876 रन बनाए, जबकि वनडे की 297 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत के साथ उन्होंने 10773 रन बनाए हैं. बात टी-20 की करें तो उन्होंने 85 पारियों में करीब 38 की औसत से 1617 रन बनाए हैं.

धोनी ने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 33 पचासा अपने नाम किया है, जबकि टी-20 में करियर में दो अर्धशतक बनाए हैं.

2004 में किया था डेब्यू गौरतलब है कि धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़ से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. आखिरी बार धोनी 9 जुलाई 2009 को न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए मुकाबले में मैदान पर दिखाई दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget