एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: हर हाल में इन खिलाड़ियों को खरीदना चाहेगी CSK, देखें लिस्ट में कौन कौन है शामिल

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा बार चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. हालांकि, आईपीएल 2022 में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.

CSK In IPL Mini Auction 2023: महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में एक है. इस टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बाद सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. हालांकि, आईपीएल 2022 में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. वहीं, आईपीएल 2023 में यह टीम वापसी करना चाहेगी. दरअसल, आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को हो सकता है. तो चलिए नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर जिसे चेन्नई सुपर किंग्स मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ना चाहेगी.

बेन स्टोक्स
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं थे, इस वजह से बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स शामिल हो सकते हैं. अगर बेन स्टोक्स मिनी ऑक्शन में उपलब्ध होते हैं तो तकरीबन सभी टीमें इस दिग्गज ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ना चाहेगी. इसके अलावा आईपीएल में बेन स्टोक्स के आंकड़े भी लाजवाब हैं. चूंकि, रवींन्द्र जडेजा चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स बेन स्टोक्स को मिनी ऑक्शन में टार्गेट कर सकती है.

सैम कर्रन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन ने तीनों फॉर्मेट में खासा प्रभावित किया है. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. सैम कर्रन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं. आईपीएल टीमें सैम कर्रन की इस काबिलियत से भली-भांति वाकिफ है. हालांकि, सैम कर्रन पिछले लंबे वक्त से चोट के कारण क्रिकेट मैदान से दूर थे, लेकिन अब यह ऑलराउंडर वापस मैदान पर लौट चुके हैं. मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स अपने इस पुराने खिलाड़ी को जरूर अपने साथ जोड़ना चाहेगी.

मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ फिटनेस की समस्या रही है, लेकिन इस गेंदबाज की काबिलियत पर शायद ही किसी को संदेह हो. खासकर, पॉवरप्ले ओवर के अलावा डेथ ओवर में मिचेल स्टार्क काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का वह हिस्सा नहीं थे, लेकिन मिनी ऑक्शन 2023 का मिचेल स्टार्क हिस्सा हो सकते हैं. अगर मिचेल स्टार्क मिनी ऑक्शन का हिस्सा होते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के लिए बड़ी बोली लगा सकती है.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS 3rd T20: लगातार 9वीं सीरीज जीतने उतरेगी रोहित ब्रिगेड, ऑस्ट्रेलिया के पास भी है इतिहास रचने का मौका

MS Dhoni News: कल बड़ा फैसला लेने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश
IND vs AFG 1st ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच; AFG का बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget