एक्सप्लोरर

MS Dhoni News: कल बड़ा फैसला लेने वाले हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर किया एलान

MS Dhoni Social Media Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एमएस धोनी ने बताया कि वह 25 सितंबर को एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं.

MS Dhoni Social Media Post: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी कल यानी 25 सितंबर को एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे धोनी ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि वह कल (रविवार) दोपहर दो बजे फेसबुक लाइव पर एक मज़ेदार खबर देने वाले हैं. 

एमएस धोनी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट कर लाइव आने की जानकारी दी है. माना जा रहा है कि माही कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के साथ लाइव जुड़ने वाले हैं. 25 सितम्बर को धोनी अपने फैंस से बात करेंगे और उम्मीद है कि वो कोई बड़ा फैसला करने वाले हैं. 

एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा. मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा. आशा करता हूं कि आप सब वहां होंगे."

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी आईसीसी के सभी इवेंट (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं. वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में चार बार चैंपियन बना चुके हैं. 

धोनी ने साल 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू मैच खेला. धोनी ने वनडे डेब्यू के बाद 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था. उन्होंने 123 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए थे. इसके फरवरी 2006 में महज 46 गेंदों में 72 रन बना डाले थे. यह मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था.

धोनी को सितंबर 2007 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई. उन्होंने टी20 विश्वकप 2007 में भारत की कप्तानी संभाली और भारत को विश्व विजेता बनाया. भारत ने माही की कप्तानी में विश्वकप 2011 में जीत हासिल की. भारत ने 28 साल बाद वनडे विश्वकप पर कब्जा किया था. 

धोनी के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. वे दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर हैं. धोनी ने 350 मैचों में 444 बार खिलाड़ियों को आउट किया है. इसमें 321 कैच और 123 स्टम्प्स शामिल हैं. इस मामले में कुमार संगकारा पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 482 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. जबकि एडम गिलक्रिस्ट दूसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें-

मिलिए विकलांग क्रिकेटर राजा बाबू शर्मा से, दिन में चलाते हैं ई-रिक्शा और शाम में खेलते हैं क्रिकेट

IND vs AUS 3rd T20: लगातार 9वीं सीरीज जीतने उतरेगी रोहित ब्रिगेड, ऑस्ट्रेलिया के पास भी है इतिहास रचने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों, सबसे ज्यादा छक्के भी, इस ऑलराउंडर ने काटा गदर; दुनिया हैरान
सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों, सबसे ज्यादा छक्के भी, इस ऑलराउंडर ने काटा गदर
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
किस खिलाड़ी के साथ बैटिंग करने में सबसे ज्यादा मजा आया? विराट कोहली का जवाब उड़ा देगा होश
Watch: अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश
अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget