एक्सप्लोरर

LCT 2024: दिल्ली ने धो डाला, बल्लेबाजों ने जमकर ली गेंदबाजों की क्लास, एकतरफा अंदाज में जीता मैच

LCT 2024: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 में 17 मार्च को दिल्ली डेविल्स की टीम ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और एकतरफा अंदाज में मैच जीता है.

LCT 2024: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है. 17 मार्च को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में दिल्ली डेविल्स और कोलंबो लॉयंस का मैच हुआ. इस मैच में दिल्ली डेविल्स के कप्तान रहे कैलम फर्ग्यूसन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. उनकी टीम ने 15 ओवरों में केवल 1 विकेट गंवा कर 189 रन का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलंबो लॉयंस की टीम 90 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 147 रन ही बना पाई और 42 रन से मैच हार बैठी.

दिल्ली डेविल्स ने खड़ा किया बहुत बड़ा स्कोर

दिल्ली डेविल्स के लिए मोर्ने वैन विक और ईशान मल्होत्रा ओपनिंग करने क्रीज़ पर आए, जिन्होंने दिल्ली को लाजवाब शुरुआत दिलाई. 8वें ओवर में पहला विकेट गिरने तक दोनों बल्लेबाज टीम के स्कोर को 97 रन पर पहुंचा चुके थे. तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान कैलम फर्ग्यूसन ने दिल्ली को लय से भटकने नहीं दिया और उन्होंने आते ही धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरू की. वैन विक ने 44 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं ईशान मल्होत्रा ने 25 गेंद में 40 रन बनाए. फर्ग्यूसन ने 21 गेंद पर 44 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 189 रन पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया. कोलंबो लॉयंस के हर एक गेंदबाज की जमकर कुटाई हुई और सभी ने 10 से ज्यादा के इकॉनमी रेट से रन लुटाए.

कोलंबो लॉयंस हुई फेल

कोलंबो लॉयंस के लिए मोहम्मद अशरफुल और बेन डंक ने पारी की शुरुआत की. हालांकि बेन डंक ने 8 गेंद में 22 रन की पारी खेली, लेकिन 40 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. कप्तान असगर अफगान ने जिम्मेदारी संभालते हुए 33 गेंद में 49 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के भी लगाए. हालांकि उन्हें अंतिम ओवरों में थिलन तुषारा का साथ मिला, जिन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 13 गेंद में 29 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अंत में दिल्ली की टीम को 42 रन से बड़ी जीत मिली.

पॉइंट्स टेबल का हाल

ये दिल्ली डेविल्स की टूर्नामेंट में पहली जीत रही, जिससे वो अब 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं. दूसरी ओर कोलंबो लॉयंस की ये लगातार पांचवीं हार रही और उनकी टीम 0 अंकों के साथ अब भी आखिरी स्थान पर विराजमान है. इस बीच न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स 8 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

ELVISH YADAV: बॉलिंग और बैटिंग में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे एल्विश यादव, मुनव्वर के सामने गेंदबाजी का खूब उड़ा था मज़ाक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget