एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, ईशान किशन की जगह केएस भरत को मिली एंट्री

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केएस भरत को टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में जगह दी गई है.

Ishan Kishan: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. यहां ईशान किशन की जगह केएस भरत को टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है. ईशान किशन ने खुद इस टेस्ट सीरीज से ब्रेक मांगा था. इसलिए बीसीसीआई को यह बदलाव करना पड़ा.

बीसीसीआई ने बताया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने निजी कारणों के चलते टीम इंडिया से ब्रेक मांगा था. इसलिए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की स्क्वाड से रिलीज किया जा रहा है. उनकी जगह विकेटकीपर केएस भरत को शामिल किया गया है. वह केएल राहुल के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प होंगे.

टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्धकृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).

ऐसा है ईशान और केएस भरत का टेस्ट रिकॉर्ड
ईशान किशन ने इसी साल टेस्ट डेब्यू किया है. जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला था. अब तक उन्होंने महज दो टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने यहां 78 की औसत से कुल 78 रन बनाए हैं. उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है. इसके उलट, केएस भरत को भी इसी साल टेस्ट कैप मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में उन्होंने पहला टेस्ट मैच खेला था. भरत ने अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं. यहां उन्होंने 18.42 की औसत से 129 रन बनाए हैं. बतौर विकेटकीपर वह बेहद कारगर साबित हुए हैं. 5 टेस्ट मैचों में उन्होंने 12 कैच और एक स्टंपिंग की है.

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK Test: बाबर आजम आउट हुए तो देखने लायक था वसीम अकरम का चेहरा, कमेंट्री के दौरान जबरन चेहरे पर लानी पड़ी मुस्कान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget