एक्सप्लोरर

AUS vs PAK Test: बाबर आजम आउट हुए तो देखने लायक था वसीम अकरम का चेहरा, कमेंट्री के दौरान जबरन चेहरे पर लानी पड़ी मुस्कान

AUS vs PAK: पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जब बाबर आजम का विकेट गिरा तो वसीम अकरम कुछ देर के लिए सन्न रह गए. उनके चेहरे के हाव-भाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान का है. इस वीडियो में उनके चेहरे के बदलते हाव-भाव को लेकर क्रिकेट फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

यह वीडियो पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन का है. वसीम अकरम कमेंट्री बॉक्स में बैठे हुए हैं और इसी दौरान बाबर आजम का विकेट गिर जाता है. मिचेल मार्श उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करा देते हैं. जैसे ही उनका विकेट गिरता है तो कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दो कमेंटेटर्स तो एकदम उछल पड़ते हैं लेकिन वसीम अकरम के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं. वह चंद लम्हों के लिए कहीं खो से जाते हैं. उनके चेहरे पर हताशा और निराशा के भाव अचानक उभर आते हैं. 

हालांकि जैसे ही उन्हें ध्यान आता है कि वह कमेंट्री बॉक्स में हैं तो वह चेहरे पर जबरन मुस्कान लाते हैं और साथी कमेंटेटर्स का साथ देते हुए विकेट गिरने के इस गम को भूलाने की कोशिश करते नजर आते हैं. 

बाबर आजम इस मुकाबले में महज 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका यहां पिच पर खड़े रहना बहुत जरूरी था. वह ऐसे समय में आउट हुए जब पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गंवाने के बाद वापसी करती हुई नजर आ रही थी. यही कारण रहा कि जब 181 रन के कुल योग पर बाबर के रूप में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा तो वसीम अकरम कुछ देर के लिए सन्न रह गए.

ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा
पर्थ टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 300 रन की बढ़त ले चुकी थी. यहां ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी महज 271 रन पर सिमट गई थी. तीसरे दिन स्टम्प्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 84 रन जड़ते हुए मैच में अपना शिकंजा कस लिया है.

यह भी पढ़ें...

Vijay Hazare Trophy Final: 7 रन के भीतर खोए आखिरी 4 विकेट, ऐसे विजय हजारे ट्रॉफी जीतने से चूक गई राजस्थान; हरियाणा बनी चैंपियन

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget