एक्सप्लोरर

खिलाड़ियों को तकलीफ होगी, होने दो; कपिल देव ने ऐसा किसलिए कहा?

कपिल देव बीसीसीआई के समर्थन में आ गए हैं. बीसीसीआई ने कड़ा फैसला लेते हुए अय्यर और किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया.

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने के फैसले का समर्थन किया है. कपिल देव ने बीसीसीआई के फैसले के सही ठहराया है. कपिल देव का कहना है कि बीसीसीआई के कदम से कुछ खिलाड़ियों को दिक्कत होगी, लेकिन यह समस्या होने देनी चाहिए. इससे पहले बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट को अनदेखा करने के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से हटा दिया.

कपिल देव ने घरेलू क्रिकेट के भविष्य के लिए बीसीसीआई के फैसले को जरूरी बताया है. कपिल देन ने कहा, ''हां, कुछ खिलाड़ियों को दिक्कत होगी, पर ये दिक्कत होने देनी चाहिए. कोई भी खिलाड़ी देश से बड़ा नहीं है. यह बीसीसीआई की ओर से उठाया गया अहम कदम है. मैं बीसीसीआई को यह कदम उठाने के लिए बधाई देता है. घरेलू क्रिकेट को बचाने के लिए ऐसे कदम को उठाना जरूरी था. मैं बेहद दुखी था कि इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बना चुके खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को इग्नोर करते थे.''

बीसीसीआई ने दिया मैसेज

कपिल देव का मानना है कि भविष्य में बीसीसीआई का यह कदम अच्छे नतीजे लेकर आएगा. वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने कहा, ''यह सही समय पर लिया गया बेहद ही जरूरी फैसला है. बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट का प्राइड वापस लाने के लिए ऐसा फैसला लेने की जरूरत थी. बिल्कुल सही फैसला लिया गया है.''

बता दें कि बीसीसीआई ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के रणजी ट्रॉफी को प्राथमिकता नहीं देने के फैसले से नाराज थी. बीसीसीआई लगातार खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की हिदायत दे रही थी. बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि दो भी खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर नहीं हैं उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलना चाहिए. लेकिन बावजूद इसके ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया. बीसीसीआई ने अब दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन लेकर सख्त मैसेज दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget