एक्सप्लोरर

केन विलियमसन ने भारत दौरे के लिए आस्ट्रेलिया को चेताया

 


 


 


केन विलियमसन ने भारत दौरे के लिए आस्ट्रेलिया को चेताया

हेमिल्टन: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने आस्ट्रेलिया को भारत के आगामी दौरे को लेकर चेतावनी दी है. विलियमसन ने भारतीय पिचों के प्रति आस्ट्रेलियाई टीम को सजग रहने के लिए कहा है.


 


आस्ट्रेलिया इसी महीने के आखिर में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने भारत का दौरा करने वाली है. 23 फरवरी को पुणे में पहला टेस्ट शुरू होगा.


 


विलियमसन ने आस्ट्रेलिया को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में हराने के बाद कहा, "बाहर के दौरे के लिहाज से भारत बेहद चुनौतीपूर्ण जगह है. आस्ट्रेलियाई टीम अच्छी है और वे बहुत जल्द परिस्थितियों के अनुकूल खुद को बेहतर तरीके से ढाल लेते हैं."


 


उल्लेखनीय है कि विलियमसन चार महीने पहले ही भारत दौरे पर गए थे, जहां उनकी टीम को टेस्ट श्रृंखला 0-3 से गंवानी पड़ी थी.


 


विलियमसन ने उस श्रृंखला से टेस्ट में पदार्पण किया था और पदार्पण मैच में ही शतक जड़ा था. निश्चित तौर पर विलियमसन के जहन में भारत की परिस्थितियां अभी भी ताजा होंगी.


 


क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर विलियमसन के हवाले से कहा गया है, "भारत मौजूदा सत्र में घरेलू धरती पर 13 टेस्ट मैच खेल चुकी है और भारत की पिचों में काफी विभिन्नता है. टॉस भी काफी अहम होती है."


 


आस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट श्रृंखला के तीन मैचों की मेजबानी करने वाले पुणे, रांची और धर्मशाला में पहली बार टेस्ट खेला जाएगा.


 


विलियमसन ने टेस्ट नंबर-1 टीम भारत के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम को चेताते हुए कहा, "ऐसा कभी मत सोचिए कि धूल उड़ाती सारी पिचें एक जैसा खेलेंगी. यह पूरी तरह उन पर (भारत) निर्भर करता है कि वे कैसी पिचें तैयार करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget