एक्सप्लोरर

ICC को लेकर जय शाह का क्या है प्लान? चेयरमैन बनने के बाद दिया रिएक्शन

Jay Shah: 2019 से 2024 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव रहे जय शाह अब एक दिसंबर से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन का पद संभाल रहे हैं.

Jay Shah Reactions After Holding ICC chairman Post: 1 दिसंबर से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को जय शाह के रूप में नया चेयरमैन मिल गया है. इससे पहले इस पद पर ग्रेग बार्कले मौजूद थे. चेयरमैन का पद संभालने के बाद जय शाह ने एक के बाद एक पांच ट्वीट किए. जिसमें उन्होंने नई जिम्मेदारी के बारे में बात की, क्रिकेट के बदलते दौर का जिक्र किया, क्रिकेट को पूरी दुनिया तक पहुंचाने की बात की, टेस्ट क्रिकेट के महत्व के बारे में बात की और आईसीसी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही.

जय शाह के ट्वीट
जय शाह ने एक्स पर लगातार पांच ट्वीट कर अपनी प्राथमिकताएं और विजन साझा किए. पहले ट्वीट में उन्होंने अपनी भावनाओं के बारे में बताया. जय शाह ने कहा, "आज आईसीसी चेयर का पद संभालना मेरे लिए गर्व की बात है. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो दुनियाभर में लाखों लोगों को जोड़ता है, और यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी और अवसर का क्षण है."

दूसरे ट्वीट में जय शाह ने क्रिकेट के बदलते दौर का जिक्र करते हुए कहा, "क्रिकेट एक बदलाव के दौर में प्रवेश कर रहा है, और मैं आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, ताकि खेल का वैश्विक विस्तार हो और इसके विकास के नए रास्ते खुले."

तीसरे ट्वीट में जय शाह ने क्रिकेट को अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयासों पर जोर दिया. उन्होंने कहा, "मेरी सोच है कि जमीनी स्तर की पहलों से लेकर बड़े इवेंट्स तक, क्रिकेट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए और इसे इस तरह विकसित किया जाए कि यह दुनियाभर के फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरे."

चौथे ट्वीट में जय शाह ने टेस्ट क्रिकेट के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट खेल का शिखर है, और मैं इसकी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं, साथ ही इसे फैंस के लिए और भी आकर्षक बनाने की दिशा में काम करूंगा. इसी तरह, महिला क्रिकेट हमारी विकास रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा, जिससे खेल को नए आयामों तक ले जाया जा सके."

पांचवां और अंतिम ट्वीट में जय शाह ने सदस्य बोर्ड्स का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं सभी सदस्य बोर्ड्स का उनके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. हम मिलकर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और इस महान खेल के माध्यम से समुदायों को जोड़ने का प्रयास करेंगे."

जय शाह को कई बड़े पदों का अनुभव
जय शाह 2019 से 2024 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में रहते हुए उन्होंने अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनवाने में अहम भूमिका निभाई. वे एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और आईसीसी की फाइनेंशियल कमर्शियल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी कार्यरत रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
रोहित-रितिका ने पब्लिक किया अपने बेटे का नाम, जानें क्या है अहान का मतलब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget