एक्सप्लोरर

Rahul Dravid: IPL 2025 में होगी राहुल द्रविड़ की वापसी! इस टीम के बनेंगे हेड कोच

IPL 2025: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद राहुल द्रविड़ एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ सकते हैं. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह KKR से जुड़ेंगे, पर अब एक नई खबर सामने आई है.

IPL 2025 Rajasthan Royals Head Coach Rahul Dravid: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को शानदार जीत दिलाने का क्रेडिट तब के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी खूब मिला. उन्हें देश से खूब प्यार भी मिला. भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही उन्हें कई आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा जा रहा है. पहले खबर थी कि राहुल द्रविड़ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ सकते हैं, खास तौर पर इसलिए क्योंकि इस टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है. लेकिन, अब खबर आई है कि द्रविड़ अपनी पूर्व आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ सकते हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से कहा- "रॉयल्स और द्रविड़ के बीच बातचीत चल रही है, और इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो सकती है." राहुल द्रविड़ जहां एक ओर नए रोमांच की तलाश में हैं, वहीं गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है. वह भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना हो गए हैं. टीम के रवाना होने से पहले, गंभीर ने स्वीकार किया कि राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में जो हासिल किया है, उसे देखते हुए उनके सामने एक बड़ी चुनौती है.

राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स का रिश्ता
राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स के साथ एक लंबा रिश्ता रहा है. वह 2013 में टीम के कप्तान थे और उन्हें चैंपियंस लीग टी20 फाइनल और आईपीएल प्लेऑफ तक ले गए थे. बाद में 2014 और 2015 में उन्होंने टीम के मेंटर की भूमिका निभाई, जब टीम आईपीएल में तीसरे स्थान पर रही थी.

2015 से, राहुल द्रविड़ बीसीसीआई से जुड़ गए. वह भारतीय अंडर-19 और भारत ए टीमों के मुख्य कोच रहे, फिर एनसीए में अध्यक्ष बने, और आखिरकार अक्टूबर 2021 से सीनियर टीम के मुख्य कोच का पद संभाला.

आपको बता दें कि फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि द्रविड़ के आने के बाद फ्रेंचाइजी कुमार संगाकारा को बनाए रखेगी या उन्हें हटा देगी

यह भी पढ़ें:
Watch: वापसी की राह पर मोहम्मद शमी, तेज़ गेंदबाज़ी के साथ स्पिन का भी किया अभ्यास; सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 12 छक्के, 11 चौकों के बाद भारत का पहला विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
LIVE: 12 छक्के, 11 चौकों के बाद भारत का पहला विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget