एक्सप्लोरर

CSK vs MI Final: हारकर भी धोनी ने इस चीज़ को बताया हास्यास्पद, अब है इस ट्रॉफी पर नज़र

IPL 2019 Final: मुंबई के हाथों हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि ये बहुत हास्यास्पद है कि हम एक-दूसरे के साथ ट्रॉफी शेयर कर रहे हैं.

मुंबई इंडियंस ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा आईपीएल सीज़न 12 का खिताब अपने नाम कर लिया.

चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था. चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे. लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी.

वाटसन ने 59 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के मारे. वाटसन को इस मैच में तीन जीवनदान भी मिले, लेकिन वह फिर भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाए.

इसी के साथ मुंबई ने एक बार फिर चेन्नई को फाइनल जीतने से रोक दिया. यह चौथी बार था तब चेन्नई और मुंबई फाइनल खेल रही थीं जिसमें से तीन बार मुंबई को जीत मिली है.

इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि ये बहुत हास्यास्पद है कि हम एक-दूसरे के साथ ट्रॉफी शेयर कर रहे हैं. साथ ही माही ने ये भी साफ कर दिया कि अब उनका अगला लक्ष्य भारतीय टीम के लिए क्रिकेट विश्वकप है.

धोनी ने कहा, ''बतौर टीम हमारे लिए एक अच्छा सीज़न रहा, लेकिन हमें पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि ये हमारे सर्वश्रेष्ठ सीज़न्स में से एक नहीं रहा जहां पर हमने बेहतरीन क्रिकेट खेली. हमारे मिडिल ऑर्डर ने प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन फिर भी किसी तरह हम टूर्नामेंट में बढ़ते रहे. आज के खेल में हमने थोड़ा बेहतर दिखाया. लेकिन ये बहुत हास्यास्पद है कि हम एक-दूसरे के साथ ट्रॉफी पास कर रहे हैं.''

इसके साथ ही धोनी ने कहा, ''हम दोनों ने ही आज मैदान पर गलतियां की लेकिन जीतने वाली टीम ने एक गलती कम की, हमारे गेंदबाज़ों ने आज कमाल का प्रदर्शन किया. ये 150 रन बनाने वाली विकेट नहीं थी लेकिन हमारे गेंदबाज़ों ने अच्छा काम किया. वो लगातार विकेट चटकाते रहे.''

वहीं बल्लेबाज़ों पर निराशा जताते हुए धोनी ने कहा, ''बल्लेबाज़ों को और बेहतर करने की ज़रूरत थी, अगले साल लगातार अच्छा करने के लिए हमें और बेहतर सोचना होगा. लेकिन अभी उसके बारे में बात करना जल्दबाज़ी है. आगे विश्वकप है और अभी वो हमारी पहली प्राथमिकता है. उसके बाद हम सीएसके के बारे में बात करेंगे.''

धोनी की चेन्नई को आईपीएल सीज़न 12 में रनरअप बनने पर 12.5 करोड़ की रकम सौंपी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget