एक्सप्लोरर

IND vs SA: कार्तिक समेत इन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप टीम के लिये ठोकी दावेदारी, सेलेक्टर्स की बढ़ाई चिंता

T20 World Cup 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा. यह इस साल अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होगा.

T20 World Cup 2022: इस बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिये भारतीय टीम (Team India) के 15 खिलाड़ी चुनना सिलेक्टर्स के लिये बड़ा मुश्किल होने वाला है. टी20 क्रिकेट में इस वक्त भारत के कई खिलाड़ी लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में खत्म हुई भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी सीनियर्स खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कुछ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर टी20 टीम के लिये अपनी दावेदारी ठोंकी है. इसके अलावा भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज में बेंच पर बैठे रहे या जिन्हें IPL 2022 में दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं मिली. अगर इन खिलाड़ियों को आने वाली टी20 सीरीज में मौका मिलता है और ये बेहतर कर जाते हैं तो सिलेक्टर्स के लिये मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है.

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में इन खिलाड़ियों ने ठोंकी ताल
दिनेश कार्तिक इसमें पहला नाम हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 46 की बल्लेबाजी औसत और 158.62 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े. एक मुकाबले में वह प्लेयर ऑफ दी मैच भी रहे. कार्तिक के अलावा हर्षल पटेल, आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने भी इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया. हर्षल ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा (7) विकेट लिये. वहीं चहल 6 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे. आवेश खान ने भी यहां 4 विकेट हासिल किये. उनका इकोनॉमी रेट भी बेहतर रहा. ये चारों ही खिलाड़ी वे हैं, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में पुराने खिलाड़ियों के साथ-साथ ये चार नए दावेदार भी चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ाने वाले हैं.

इन्हें मौका मिला तो चयनकर्ताओं पर टूट पड़ेगा पहाड़
टी20 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम में दावेदारों की कमी नहीं है. अभी तो उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलना बाकी है. ये सभी खिलाड़ी आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. अगर ये खिलाड़ी यहां अच्छा परफॉर्म कर जाते हैं और आगे भी अपनी जगह टीम इंडिया में बनाने में सफल रहते हैं तो चयनकर्ताओं की मुसीबतें और बढ़ जानी हैं.

इन खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय
विराट कोहली, रोहित शर्मा , लोकेश रहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन वे बल्लेबाज हैं जो पिछली बार भी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और इस बार भी इस स्क्वाड में लगभग होंगे. इनके अलावा ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी पिछली बार की तरह इस बार भी टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं. तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का चुना जाना तो करीब-करीब तय ही समझा जा रहा है.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी थी टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश रहुल, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर.

यह भी पढ़ें..

Yuvraj Singh ने शेयर की अपने 'बेबी बॉय' की फोटो, इस तारामंडल पर रखा है बेटे का नाम  

IPL Media Rights: ललित मोदी बोले, 'मेरी कही बातें सच हो रहीं, अब IPL दुनिया की नंबर-1 स्पोर्ट्स लीग भी बनेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget