एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, जानें यहां कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

IND vs AFG Indore: भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. भारत का यहां अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

India vs Afghanistan Indore: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा. यह मुकाबला 14 जनवरी को होल्कर स्टेडियम में आयोजित होगा. टीम इंडिया ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया था. अब इंदौर में भी जीत की कोशिश होगी. भारत का होल्कर स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. यहां टीम इंडिया ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत दर्ज की है.

टीम इंडिया ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच में हार का सामना किया है. भारत ने यहां पहला मैच दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसे 88 रनों से जीत लिया था. टीम इंडिया ने यहां दूसरा टी20 मैच भी श्रीलंका के खिलाफ खेला. यह मैच जनवरी 2020 में खेला गया और इसे 7 विकेट से जीत लिया. लेकिन टीम इंडिया को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. उसे दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2022 में 49 रनों से हराया था.

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा होल्कर स्टेडियम में शतक लगा चुके हैं. रोहित ने यहां 2 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान कुल 118 रन बनाए हैं. केएल राहुल भी यहां 2 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने यहां 134 रन बनाए हैं. राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा है. दिनेश कार्तिक ने 2 मैच में 51 रन बनाए हैं. अगर भारतीय गेंदबाजों का टी20 परफॉर्मेंस देखें तो कुलदीप यादव 5 विकेट ले चुके हैं. युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए हैं. शार्दुल ठाकुर 3 विकेट ले चुके हैं.

बता दें कि भारत ने होल्कर स्टेडियम में अभी तक कुल 13 मैच खेले हैं. इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल हैं. भारत ने इस दौरान 11 मैच जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है. टीम इंडिया का ओवर ऑल परफॉर्मेंस दमदार रहा है.

यह भी पढ़ें : PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी की जमकर हुई कुटाई, न्यूज़ीलैंड के फिन एलन ने कर दी छक्के-चौकों की बरसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget