एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd ODI: Team India की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की होगी वापसी, दूसरे वनडे में होगा यह बड़ा बदलाव

India vs West indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी. इस मैच में केएल राहुल की वापसी हो सकती है.

India vs West indies 2nd ODI Playing XI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मैच में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. इस मुकाबले में टीम में वापसी कर रहे उपकप्तान केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम पर भी नजर फैंस की नजर होगी. भारत ने स्पिनरों युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर वेस्टंडीज को पहले वनडे में 176 रन पर आउट कर दिया था. उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा के 60 रन की मदद से भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की.

रोहित की कप्तानी में नई ऊर्जा के साथ खेल रही भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे की नाकामी को भुलाकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत नजर आई. सबसे अच्छी बात रोहित का फॉर्म था, जो कि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सके थे. वह एक बार फिर उस लय को कायम रखना चाहेंगे. रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले ईशान किशन ने 36 गेंद में 28 रन बनाये थे.

राहुल की वापसी से देखना यह होगा कि वह रोहित के साथ पारी की शुरूआत करते हैं या मध्यक्रम में उतरते हैं. राहुल निजी कारणों से पहला मैच नहीं खेले थे. वह पारी की शुरूआत करते हैं तो ईशान को बाहर होना पड़ेगा. वह मध्यक्रम में खेलते हैं तो पहले मैच में 32 गेंद में नाबाद 26 रन बनाने वाले दीपक हुड्डा बाहर हो सकते हैं.

टीम प्रबंधन विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के क्रम में बदलाव करना नहीं चाहेगा. कोहली के लिए भी यह मैच अहम है जो दो साल से अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं.

गेंदबाजी में चहल और वॉशिंगटन ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम प्रबंधन गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगा, लेकिन एक स्पिनर को बाहर करके बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की नजरें पहले मैच की हार को भुलाकर बेहतर प्रदर्शन पर लगी होंगी. पिछले 16 मैचों में रविवार को 10वीं बार वेस्टइंडीज टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी.

कीरोन पोलार्ड की टीम को इसमें सुधार करना होगा और बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा. अनुभवी हरफनमौला जेसन होल्डर ने कहा था ,‘‘ बल्लेबाजों को अपने विकेट की अहमियत समझकर खेलना होगा.’’ वेस्टइंडीज को अपने आक्रामक बल्लेबाजों निकोलस पूरन और पोलार्ड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन -

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), डैरेन ब्रावो, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, अकील होसेन, केमार रोच.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget