एक्सप्लोरर

IND vs SA: महेन्द्र सिंह धोनी के खास रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब ऋषभ पंत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है मौका

India vs South Africa Test: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऋषभ पंत के पास महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का खास मौका है.

India vs South Africa Test: महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि वह किसे विकेटकीपर चुने. विकल्प कई थे. इनमें अनुभवी ऋद्धिमान साहा, युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत और कुछ घरेलू मैचों में खेल रहे विकेटकीपर्स. भारत को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो बैटिंग में भी माहिर हो और विकेटकीपिंग में. इसमें साहा के बाद ऋषभ पंत सबसे अच्छा विकल्प माने गए. हालांकि कई तरह के सवाल भी उठ रहे थे. वजह थी पंत की गलतियां. उन्होंने कई मैचों में गलतियां कीं. लेकिन खास बात यह रही कि वे लगातार सीखते रहे. अब पंत के पास दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक खास मौका है. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वे धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

दरअसल टेस्ट मैचों में सबसे तेज 100 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड बतौर भारतीय विकेटकीपर धोनी के नाम दर्ज है. धोनी के इस रिकॉर्ड को पंत तोड़ सकते हैं. धोनी ने 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 100 बार खिलाड़ियों को आउट किया था. इनमें बतौर विकेटकीपर कैच और स्टम्प आउट शामिल है. धोनी के बाद दूसरे नंबर हैं ऋद्धिमान साहा. साहा ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 37 मैच लगा दिए. वहीं किरन मोरे को 39 मैच लग गए थे. लेकिन पंत ने अभी तक खेले 25 टेस्ट मैचों में बतौर विकेटकीपर 97 बार खिलाड़ियों को आउट किया है. 

अब अगर ऋषभ पंत 3 खिलाड़ियों को स्टम्प के पीछे से आउट करने में दो या तीन मैच भी लगाते हैं तब भी वे बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे तेज 100 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

बता दें कि पंत ने अब तक खेले 25 टेस्ट मैचों में 1549 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं. टेस्ट मैचों में पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 159 रन रहा है. उन्होंने 18 वनडे मैचों में 529 रन बनाए हैं. इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. ऋषभ ने करियर का  पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच अगस्त 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर 2021 में खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget